झरने में डूबने से पचमढ़ी में नलखेड़ा के युवक की मौत

पैर फिसलने से चला गया था गहरे पानी में

नलखेड़ा। परिवार के साथ पचमढ़ी घूमने गए नगर के एक युवक की रविवार दोपहर झरने में नहाते समय गहरे पानी में जाने से मौत हो गई। सोमवार को उसका अंतिम संस्कार इंदौर में किया जाएगा।

मृतक अथर्व सर्वेकर (17) नगर के पत्रकार अभय सर्वेकर व स्वास्थ्यकर्मी मोना सर्वेकर का बेटा है। सर्वेकर परिवार दो दिन पहले पचमढ़ी घूमने गए थे। रविवार को वहां एक झरने में नहाने के दौरान अथर्व का पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया। करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने अथर्व को गहरे पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था।

अथर्व के निधन की खबर मिलते ही उनके इष्ट मित्रों में शोक की लहर फैल गई। पत्रकार संघ द्वारा भी शोक संवेदना व्यक्त की गई। गौरतलब है कि सर्वेकर परिवार मूलत: इंदौर निवासी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रेस्टोरेंट के संचालक को आत्महत्या के लिए किया मजबूर; मुबारिक उर्फ बाबूजी पर प्रकरण दर्ज

Sun Jul 4 , 2021
रूनिजा(बडऩगर), अग्निपथ। रेलवे स्टेशन रूनिजा स्थित पाटीदार रेस्टोरेंट के संचालक गजनी खेड़ी निवासी भरतलाल उर्फ मदनलाल पाटीदार (55) वर्ष के आत्महत्या के 12 दिन बाद भाटपचलाना पुलिस ने सूदखोर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतके के सुसाइड नोट में आरोपी का नाम होने से उसके खिलाफ यह कार्रवाई की […]

Breaking News