दीनदयाल अंत्योदय योजना का भोजन बनाने वाली महिला कर्मचारी दो माह से वेतन से वंचित

केएसएस कंपनी ने आऊटसोर्स से किया था भर्ती, वर्क आर्डर देर से जारी

उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर से चलाई जा रही दीनदयाल अंत्योदय योजना का भोजन बनाने वाली महिला कर्मचारियों को विगत दो माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन के अभाव में किससे गुहार लगायें। यह इन आऊटसोर्स कर्मचारियों की बस की बात नहीं है। लेकिन इनको भर्ती करने वाली केएसएस कंपनी भी इन कर्मचारियों की सुध नहीं ले रही है। जानकारी लगी है कि मंदिर के अधिकारियों ने देर से वर्क आर्डर जारी किया है।

महाकालेश्वर मंदिर से कुछ माह पहले दीनदयाल अंत्योदय योजना शुरू की गई थी। महाकालेश्वर मंदिर के नि:शुल्क अन्नक्षेत्र में इस योजना के हितग्राहियों के लिये भोजन बनाया जाता है। यहां से 800 भोजन की थालियां घासमंडी, नानाखेड़ा, मक्सी रोड सहित दो अन्य जगहों पर पर भेजा जाकर गरीबों को परोसा जाता है। दीनदयाल अंत्योदय योजना का भोजन बनाने के लिये केएसएस (कृष्णा लेबर सप्लाय एंड सिक्यूरिटी) कंपनी द्वारा आऊटसोर्स से भर्ती आधा दर्जन से अधिक महिलाओं को इस काम को करने के लिये लगाया गया है। जोकि रोटी से लेकर भोजन संबंधित सभी कार्य करती हैं। इन महिला कर्मचारियों की पीड़ा है कि उनको दो माह से वेतन नहीं दिया गया है। यह तीसरा माह चल रहा है।

आश्चर्य: दो माह बाद वर्क आर्डर जारी

महाकाल नि:शुल्क अन्नक्षेत्र में केएसएस कंपनी के 16 के लगभग आऊटसोर्स कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें विश्वात्मानंद महाराज के अन्नक्षेत्र की महिला कर्मचारी भी शामिल हैं। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री के आगमन के समय से ही इनमें से 8 महिला कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया गया है। अभी तक इन महिला कर्मचारियों को वेतन क्यों नहीं दिया गया है। जानकारी में आया है कि मंदिर के अधिकारियों ने इनका अभी तक वर्क आर्डर जारी नहीं किया था। जिसके चलते अभी तक यह कर्मचारी वेतन से वंचित हैं।

इतनी बड़ी योजना और ऐसा हो रहा

दीनदयाल अंत्योदय योजना एक सरकारी योजना है। इसको चलाने के लिये शुरुआत में भाजपा महापौर मुकेश टटवाल ने अन्नक्षेत्र में ही इस योजना का शुभारंभ किया था। लेकिन लगता है कि सरकारी योजना होने के चलते अब कर्मचारियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। बाकी अन्य महिला कर्मचारियों का तो भुगतान हो गया है। लेकिन इनका वेतन वर्क आर्डर नहीं मिलने से रोक दिया गया।

सुरक्षाकर्मी दो माह से वेतन को तरसे

केएसएस कंपनी के सुरक्षाकर्मियों को हरसिद्धि मंदिर, चिंतामन, कालभैरव और मंगलनाथ मंदिर में भी लगाया गया है। यहां पर जब से यह कार्य कर रहे हैं तब से हर माह वेतन को तरस रहे हैं। जानकारी में आया है कि मंगलनाथ मंदिर को छोडक़र बाकी तीन मंदिरों के सुरक्षाकर्मियों को विगत दो माह से वेतन नहीं मिला है। मंगलनाथ मंदिर के सुरक्षाकर्मियों का भी एक माह का वेतन देना अभी बाकी है। जबकि आधा माह से उपर समय गुजर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन जनपद पर कांग्रेस ने जीती कब्जे की लड़ाई

Mon Dec 12 , 2022
आपसी फूट में भाजपा को नीचे देखना पड़ा, हाइकोर्ट से दोबारा खारिज हुई अपील, आज शपथ उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन जनपद में भाजपा के लिए शर्मनाक स्थिति बन गई है। बहुमत के बावजूद भाजपा जनपद में अपना बोर्ड नहीं बना सकी। जनपद में हार के फैसले को बदलने के लिए हाईकोर्ट […]

Breaking News