देवास : अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आत्महत्या मामला: आरोपी भाजयुमो जिला महामंत्री प्रीतम सिंह पार्टी से निष्कासित

देवास, अग्निपथ। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोहिणी कलम आत्महत्या मामले में आरोपी बनाए गए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला महामंत्री प्रीतम सिंह सोलंकी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। सोलंकी जुजुत्सु संघ के उपाध्यक्ष भी हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष रायसेन सेंधव ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया। पत्र में कहा गया है कि प्रीतम सिंह सोलंकी का नाम एक आपराधिक प्रकरण में संलिप्त पाया गया है। पार्टी ने प्रकरण की गंभीरता और सोलंकी के आचरण को पार्टी की संगठनात्मक मर्यादा, आचरण संहिता तथा नैतिक दायित्वों के विपरीत मानते हुए यह निर्णय लिया है। यह कार्रवाई प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार की गई है।

क्या है मामला?

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोहिणी कलम को प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने जुजुत्सु संघ के अध्यक्ष विजेंद्र खरसोदिया और उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह सोलंकी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था।

Next Post

ऐतिहासिक लुनेरा सराय किला बनेगा आलीशान हेरिटेज होटल, धार को मिलेगी नई पहचान!

Sun Nov 23 , 2025
धार, अग्निपथ। जिले में स्थित सदियों पुराना ऐतिहासिक लुनेरा सराय किला अब एक भव्य हेरिटेज होटल में बदलने की तैयारी में है। धार-नागदा गुजरी मार्ग पर स्थित यह सराय दुर्ग (किला) अब नए और आकर्षक स्वरूप में तैयार हो रहा है। इसके नवीनीकरण (रिनोवेशन) का कार्य अंतिम चरण में है, […]