नए साल में बाबा का नया आदेश..!

कोराना के कारण बंद हुए भगवान महाकालेश्वर के दर्शन तमाम तरह की पाबंदियों के बाद शुरू हुए थे। जिसमें भीड़ अचानक बढऩे से रोकने के लिए आम दर्शनार्थियों को पूर्व अनुमति लेना जरूरी है। लेकिन नए साल के पहले दिन शायद बाबा महाकाल ने नया संदेश दिया है।

ऑनलाइन प्री-बुकिंग फुल होने के बाद भी जब दर्शनार्थियों का हुजूम उमड़ा तो बाबा के सेवकों (मंदिर समिति के अधिकारी) ने सभी आम श्रद्धालुओं को बिना प्री-बुकिंग के ही प्रवेश दिया। किसी भी दर्शनार्थी को पूर्व अनुमति नहीं होने के बाद भी खाली हाथ नहीं लौटना पड़ा। बाबा महाकाल के आशीर्वाद से दर्शन व्यवस्था सुचारू चली, कहीं कोई व्यवधान नहीं आया और न ही भीड़ जमा हुआ। बाबा का संदेश प्रशासनिक अधिकारियों के लिए नया आदेश है कि भक्त और भगवान के बीच की सभी पाबंदिया हटाओ और पहले की तरह सभी को खुलकर दर्शन के लिए आने दो।

पाबंदियों के बेरिकेड्स के कारण अभी कई लोग मंदिर जाने से बच रहे हैं। दर्शन से पाबंदी हटाने के साथ ही मंदिर समिति को अब भस्मारती दर्शन और गर्भ गृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश की दिशा में भी सोचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नव वर्ष के प्रथम दिन मां बगलामुखी मंदिर में उमड़ा जनसैलाब

Fri Jan 1 , 2021
लगभग 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं लिया दर्शन लाभ नलखेड़ा, अग्निपथ। नव वर्ष के प्रथम दिन विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में दर्शनार्थियों का जनसैलाब उमड़ा। इस दौरान दर्शनार्थी लंबी कतार में खड़े होकर दर्शन लाभ ले रहे थे, श्रद्धालुओं को एक से डेढ़ घंटे में मां के दर्शन हो […]

Breaking News