पंजाब के जलालाबाद में अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की गाड़ी पर हमला, गोलियां चलीं

चंडीगढ़। पंजाब के जलालाबाद में मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की गाड़ी पर हमला हुआ है। इस हमले के दौरान गोलियां भी चलाई गईं। अकाली दल ने हमले के पीछे कांग्रेस के ‘गुंडों’ पर आरोप लगाया है। हमले में अकाली दल के तीन कार्यकर्ताओं को गोलियां लगी हैं, जिससे वे घायल हो गए हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, बादल की गाड़ी पर उस समय यह हमला हुआ, जब वे आगामी पंजाब निकाय चुनाव के लिए अपनी पार्टी के कैंडिडेट के साथ जलालाबाद के एसडीएम ऑफिस जा रहे थे। इसी दौरान, कांग्रेस और एसएडी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। 

इस हमले का वीडियो भी न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद रंग की गाड़ी के आसपास कुछ लोग मौजूद दिखाई दे रहे हैं, जिनके हाथों में डंडे और पत्थर हैं। उससे हमला किया जा रहा है। 

शिरोमणि अकाली दल ने एक बयान जारी कर कहा है, ”पुलिस समर्थित कांग्रेस के गुंडों ने आज एसएडी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हमला किया। उन्हें बचाने के लिए सामने आए पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं को गोली लगी है।”null

वहीं, पुलिस अधिकारी भी घटना वाली जगह पर पहुंचे और हमले को लेकर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले सोमवार को भी कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थीं, जिसमें आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच आमना-सामना हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बंगाल में उठापटक:तृणमूल के दीपक हालदार भी भाजपा में शामिल; 46 दिन में BJP जॉइन करने वाले 11वें TMC विधायक

Tue Feb 2 , 2021
डायमंड हार्बर से तृणमूल कांग्रेस के विधायक दीपक हालदार ने भाजपा नेता मुकुल रॉय और शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। कोलकाता। विधानसभा चुनाव से पहले ममता सरकार के एक और विधायक मंगलवार यानी 2 फरवरी को भाजपा में शामिल हो गए। डायमंड हार्बर से विधायक […]

Breaking News