पहली बार नलखेड़ा थाने में महिला थाना प्रभारी के रूप में शशि उपाध्याय ने लिया चार्ज

नलखेड़ा, अग्निपथ। नगर के इतिहास में पहली बार नलखेड़ा थाना प्रभारी के पद पर महिला इंस्पेक्टर शशि उपाध्याय ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए नवागत थाना प्रभारी शशि उपाध्याय ने कहा कि मेरा लक्ष्य है कि नगर व क्षेत्र में अपराधों पर लगाम लगाकर शांति स्थापित हो साथ हीं अपराधियों में पुलिस के प्रति भय का वातावरण बने। पत्रकारों द्वारा नगर की यातायात व्यवस्था बदहाल होने के प्रश्न पर थाना प्रभारी उपाध्याय ने कहा कि नगर परिषद, राजस्व विभाग के सहयोग से यातायात व्यवस्था सुचारू करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रविवार से हमने चीता पार्टी भी बनाई है जो थाना क्षेत्र में भ्रमण करेगी। जिससे कुछ हद तक अपराधों पर लगाम लगेगी। नवागत थाना प्रभारी शशि उपाध्याय का पत्रकारों द्वारा गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार दाऊलाल मित्तल, राजेश कश्यप, रामेश्वर खंडेलवाल, इलियास भाई, राजेश शर्मा, सुमित तोमर, निकुंज चांडक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरुकुलम स्कूल गोंदिया में प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान

Sun Jan 22 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। गुरुकुलम स्कूल गोंदिया द्वारा उच्च शिक्षा एवं भारतीय संस्कृति को लेकर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके पालको का सम्मान किया जाकर उन्हें पुरस्कृत किया गया। ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार दीया जाना उन्हें जीवन के हर क्षेत्र […]

Breaking News