पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में ओले:हिमाचल में अटल टनल 2 दिन के लिए बंद; राजस्थान में ओले गिरे, MP में रुक-रुककर बारिश

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है। हिमाचल प्रदेश में अटल टनल को 2 दिन के लिए बंद कर दिया गया। राजस्थान के कई इलाकों में ओले गिर रहे हैं, तो मध्य प्रदेश में रुक रुककर बारिश हो रही है। कई दूसरे राज्यों में भी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने पहाड़ों पर मंगलवार को भी भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। साथ ही मैदानी और निचले इलाकों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है।

हिमाचल: बर्फबारी की वजह से 164 सड़कें बंद
भारी बर्फबारी के चलते हिमाचल प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। बर्फबारी की वजह से अटल टनल रोहतांग से 2 दिनों तक वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। सिर्फ इमरजेंसी वाहनों को ही जाने दिया जाएगा। बर्फबारी के चलते प्रदेश की 164 सड़कें पूरी तरह बंद है। चंबा में 4, लाहौल स्पीति में 154, मंडी में 2 और शिमला में भी 2 सड़कों पर ट्रैफिक बंद है। कुल्लू में बिजली के 5 खंभों के टूटने से लोगों को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

मध्य प्रदेश में रुक-रुककर बारिश, कोहरा भी छाया
राजस्थान में बने चक्रवात का असर मध्य प्रदेश में भी दिख रहा है। सोमवार को कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हुई और कई जगहों पर कोहरा भी छाया रहा। भोपाल में 1.9 मिमी बारिश हुई। इस दौरान शहर में विजिबिलिटी 600 से 800 मीटर के बीच रही। दिन के तापमान में 8.6 डिग्री की गिरावट आई। बादलों की वजह से रात का तापमान दूसरे दिन भी सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा 16.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उज्जैन, ग्वालियर-चंबल संभागों के इलाकों में भी बारिश हुई।

राजस्थान में हल्की बारिश के साथ ओले भी गिरे
जयपुर समेत पूरे राजस्थान में हल्की बारिश हो रही है। कई जगह ओले भी गिरे और लगातार कोहरा छा रहा है। चौबीस घंटे में जयपुर में 7.8 मिमी बारिश हुई। बीते दो दिन में 14.3 मिमी बारिश हो चुकी है, जोकि पिछले 3 साल में जनवरी में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 2017 में जनवरी महीने में 21.8 मिमी बारिश रिकार्ड हुई थी।

दिल्ली में 7 जनवरी के बाद बढ़ेगी ठंड
दिल्ली लगातार 2 दिन हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 7 जनवरी के बाद दिल्ली में तापमान और गिरेगा। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का असर भी रहेगा।

चंडीगढ़ में 10 डिग्री बढ़ा तापमान
पिछले दो दिन में चंडीगढ़ में मैक्सिमम टेम्परेचर में 10 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 2 जनवरी को तापमान 15.7 डिग्री था, जो 4 जनवरी को बढ़कर 25.8 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने की वजह से धूप अच्छी निकली और तापमान में इजाफा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

 नगर निगम चुनाव उम्मीदवार ऑनलाइन भरेंगे नामांकन

Tue Jan 5 , 2021
मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा एक आदेश जारी कर नगर पालिका आम निर्वाचन 2020– 21 के दौरान नामनिर्देशन भरने के लिए उम्मीदवारों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए ऑनलाइन नामनिर्देशन भरने हेतु एक एप्लीकेशन तैयार की गई है इस आदेश के अनुसार चुनाव लड़ने हेतु उम्मीदवार को अपना नामांकन […]

Breaking News