पानी लेने जा रहे युवक को बन्दर ने हमला कर किया घायल

रुनिजा (बडऩगर), अग्निपथ। बन्दर भी दिन प्रतिदिन हमलावर होते जा रहे है जिससे लोग घायल हो रहे हैं। ऐसे ही एक घटना सामने आयी है। जिसमें बन्दर के हमले से रुनीजा में एक युवक गम्भीर घायल हो गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार राजेन्द्र पिता हीरालाल पांचाल उम्र 48 वर्ष सोमवार सुबह बस स्टैंड स्थित घर से पानी लेने जा रहा था। तभी अचानक एक बन्दर ने हमला कर उसे पैर में काटकर घायल कर दिया। पांचाल को गंभीर हालात में इलाज के लिए तत्काल बडऩगर ले गए जहां उसके 5 टांके आये हैं।

पांचाल को घायल करने के बाद उसी बन्दर ने गजनीखेड़ी निवासी शिक्षक मुकेश चौहान को भी मोटर सायकल से गिरा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अनुशासनहीन उपयंत्री यादव को बर्खास्तगी के लिए नोटिस

Mon Oct 11 , 2021
सुसनेर, अग्निपथ। अनुशासनहीनता बरतने पर जनपद पंचायत सुसनेर के संविदा उपयंत्री मनरेगा राजकुमार यादव की संविदा समाप्ति की कार्रवाई के लिए नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डीएस रणदा ने नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार उपयंत्री द्वारा महात्मा गांधी […]

Breaking News