पुरानी बैटरी को गलाकर बना रहे थे नकली सिंदूर, पुलिस ने दी दबीश

देवास, अग्निपथ। शहर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित मप्र वूलन मिल्स प्राइवेट कंपनी में नकली सिंदूर बनाने का मामला शनिवार को सामने आया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने काम बंद करवाकर मामले को जांच में लिया है। प्रारंभिक पड़ताल में लाल मिर्च का वजन बढ़ाने के लिए इस कलर को तैयार किया जा रहा था।

कंपनी में पुरानी बैटरियों को जलाकर या उसे गलाकर सिंदूर जैसा दिखने वाला लाल पदार्थ बनाया जा रहा था। इनकी पैकिंग में न कोई नाम न ही जीएसटी नंबर के साथ जरूरी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। औद्योगिक पुलिस ने शंका के आधार पर कार्रवाई की है। मामले में अन्य विभाग भी जांच करेंगे, उसके बाद मालूम पड़ेगा की यह कंपनी कब से इस प्रकार से यह सिंदूरनुमा लाल पदार्थ बना रहा था और इसे कहां सप्लाई किया जाता है।

पुलिस को यहां से 25 किलो की 100 से अधिक बोरियां मिली हैं। सीएसपी विवेक सिंह चौहान ने बताया कि अभी औद्योगिक थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई थी कि यह मप्र वूलन प्रालि है। इसमें नकली सिंदूर बनाया जा रहा है, जिसका उपयोग लाल रंग का होने से मिर्च में मिलावट में किया जाता है।

अभी बैटरी को गलाकर पाउडर फार्म एकत्रित किया जा रहा है। इस पर मार्कर वजन संबंधी क्या पदार्थ बना है। ऐसा कुछ भी उल्लेखित नहीं है। मामले में जांच की रही है। जांच के बाद अगर जैसी स्थिति पाई जाएगी वैसी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

काम में ढिलाई: कार्तिकेयन कंस्ट्रक्शन पर एक लाख का जुर्माना, अन्नपूर्णा कंस्ट्रक्शन को किया ब्लैक लिस्टेड

Sun May 1 , 2022
रतलाम, अग्निपथ। शहर में चल रहे निर्माण कार्यों में ढिलाई बरतने पर कलेक्टर ने ठेका कंपनियों को फटकार लगाई। वहीं एक कंपनी को ब्लैक लिस्टेड किया गया तो दूसरे पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने रविवार को सिविक सेंटर सभागृह में नगर निगम […]

Breaking News