पुलिस लाइन हास्पीटल में वैक्सीन लगाने के लिए 5 घंटे किया इंतजार

 

अराजकता का रहा माहौल, पीछे के गेट से भी दिया गया लोगों को प्रवेश

उज्जैन, अग्निपथ। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए शहर के लोग बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन करवाने के लिए सेंटरों पर उमड़ रहे हैं। जिसके चलते विवाद और अराजकता का माहौल बन रहा है। पुलिस लाइन स्थित हास्पीटल में गुरुवार को सेकेंड डोज लगवाने आए लोग काफी परेशान हुए। उनको 5 घंटे इंतजार करने के बाद भी वैक्सीन नहीं लग पाई।

झोनल अधिकारी का कहना है कि कुछ लोग टोकन के बाद काम से चले गए थे वापस आए तो प्रवेश नहीं कर पाए।
पुलिस लाइन स्थित हास्पीटल में गुरुवार को फस्र्ट और सेकेंड डोज लगवाने वाले लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों का रजिस्ट्रेशन कर उनको टोकन बांट दिए गए थे। लेकिन लोगों का कहना है कि सेंटर पर दोपहर 12 से 5 बजे तक इंतजार करने के बाद भी उनको वैक्सीन नहीं लग पाई। टोकन नंबर-5 वाले का नंबर भी शाम 5 बजे तक नहीं आ पाया। ऐसे में विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।

अस्पताल के वेरिफायर और साइट मैनेजर द्वारा समझाने के बावजूद भीड़ अनियंत्रित होती रही। पीएचई कालोनी गऊघाट निवासी वंदना गायकवाड़ ने बताया कि उनको दूसरा डोज लगवाना था। उनको 5 नंबर का टोकन दिया गया था, लेकिन दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक इंतजार करने के बाद भी उनको डोज नहीं लग पाया। इसी को लेकर ऐसे लोग जिनको डोज नहीं लगा उन्होंने हास्पीटल में हंगामा मचाना शुरू कर दिया। सुबह भी इसी को लेकर अराजकता की स्थिति रही। सुबह भी जमकर विवाद हुआ।

25 लोगों को ही लगाया दूसरा डोज

जानकारी में आया है कि हास्पीटल में मौजूद कर्मचारी द्वारा हंगामा कर रही भीड़ से कहा गया कि केवल 25 डोज सेकेंड डोज वालों को लगाए जायेंगे। इससे भीड़ और उत्तेजित हो गई। लोगों को यह भी कहना है कि पीछे के दरवाजे से कई लोगों को बुलाकर वैक्सीन लगाई गई। यह देखकर वहां पर इंतजार कर रहे लोगों का सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने मौजूदा कर्मचारियों से कहा कि इसकी शिकायत की जाएगी।

260 लोगों का हुआ वैक्सीनेशन

पुलिस लाइन स्थित हास्पीटल में फस्र्ट और सेकेंड डोज को मिलाकर कुल 260 डोज लगाए गए हैं। झोनल अधिकारी अरविंद जोशी ने बताया कि जिन लोगों को टोकन दिए गए थे, वह अपने काम से कहीं चले गए थे और जब वापस आए तो भीड़ में प्रवेश नहीं कर पाए। ऐसे में इन लोगों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया।

जबकि बड़ी संख्या में दूसरे लोगों को डोज लगाए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि लोगों को आवाज देकर बुलाया जा रहा था। 13 नंबर के टोकन वाला एक व्यक्ति का नंबर निकल गया। वह अपने काम से कहीं चला गया था। बाद में आकर उसने वैक्सीन लगाने को कहा। सेकेंड डोज लगवाने वाले की ओटीपी देखने के कारण भी काम में कुछ देर अवश्य ही हुई है। वहीं पीछे के गेट से प्रवेश करने के मामले में उन्होंने बताया कि फ्रंट लाइन वर्कर्स पुलिस लाइन और न्याय विभाग के लोगों को पीछे के गेट से प्रवेश देकर वैक्सीन लगाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के पास लूट; बाइक पर बदमाशों ने लगा रखा था कार का नंबर

Thu Jul 1 , 2021
मोबाइल और 18 हजार लूटकर फरार हुए 2 नकाबपोश उज्जैन, अग्निपथ। मक्सीरोड पर बुधवार-गुरुवार रात 2 नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने इलेक्ट्रिक दुकान संचालित करने वाले युवक पर हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। दुकान संचालक ने बदमाशों की बाइक का नंबर देख लिया था। पुलिस ने […]

Breaking News