पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के फोटो पर पोती स्याही, फ्लैक्स फाड़ा

पैकी प्लाट की समस्या को लेकर कांग्रेस पार्षद प्रतिनिधि ने लगाये थे फ्लेक्स

देवास, अग्निपथ। आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव की बढ़ती राजनीतिक सरगर्मियों के बीच शहर में पैकी प्लॉट का मुद्दा गरमा गया हैं। कांग्रेस पार्षद अहिल्या पंवार द्वारा बुधवार को प्रात: शहर में कलेक्टर कार्यालय, नगर निगम एवं चामुंडा कांप्लेक्स के बाहर पोस्टर लगाए गए थे। जिसमें मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घोषणा वीर बताते हुए लिखा था कि देवास में पैकी प्लाट की समस्याओं को भूले मुख्यमंत्री, और उनके फोटो के नीचे क्या हुआ तेरा वादा लिखा हुआ था। देवास की जनता पूछ रही है।

उक्त फ्लेक्स बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ था। उक्त मामला जैसे ही भाजपा पार्षदों के संज्ञान में आया, वैसे ही नेता सत्तापक्ष मनीष सेन, पार्षद विनय सांगते, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, गुड्डू ठाकुर, रामदयाल यादव पोस्टर लगे स्थानों पर पहुंचे और पोस्टर फाडक़र विरोध दर्ज कराया। पार्षद व नेता सत्तापक्ष मनीष सेन ने कहा कि इस प्रकार का कृत्य भ्रामक एवं ओछी राजनीति का परिचायक है। विधायक व महापौर ने इस संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा भी की है। पैकी प्लाट की समस्या का शीघ्र निराकरण होगा। उसके बावजूद भी कांग्रेसी ओछी हरकतों से बाज नही आ रहे है।

वास्तव में तो कांग्रेस के समय मुख्यमंत्री रहे कमलनाथ जी घोषणा वीर थे, जिन्होंने सिर्फ वादे किए। डेढ़ साल तक सरकार रही, लेकिन वे जनहित में एक भी वादा पूरा करने में असमर्थ रहे। इसलिए हमने कांग्रेस द्वारा लगाए गए पोस्टरों को फाडक़र कमलनाथ जी का काला मुंह कर उनकी घोषणाओं को याद दिलाया।

पोस्टर फाडऩा व स्याही पोतना अनुचित- पवार

नगर निगम प्रतिपक्ष नेता अहिल्याबाई पवार के प्रतिनिधि राहुल पवार ने बताया कि हमारे द्वारा शहर के मुख्य स्थलों पर देवास की पैकी प्लॉट की समस्या को समाप्त करने हेतु म.प्र. के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके द्वारा चुनाव के वक्त किए गए वादो को याद दिलाने के लिए पोस्टर लगाए थे। भाजपा के तथाकथित नेताओ ने पोस्टरों को फाडकऱ नुकसान पहुचाया जो कि अनुचित है। इस तरह की परम्पराओ को जन्म देना लोकतंत्र के लिए घातक होता है। क्या जनता की आवाज को विपक्ष उठाए भी नहीं, ये तानाशाही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फर्जी डिग्रीधारी डॉक्टर की एक और शिकायत

Wed Dec 21 , 2022
धोखाधड़ी का दर्ज हो चुका है केस उज्जैन, अग्निपथ। फर्जी डिग्री के आधार पर क्लीनिक खोलने और पार्टनर से लाखों की धोखाधड़ी करने वाले फरार डॉक्टर के खिलाफ एक और शिकायत सामने आई है। पुलिस जांच के बाद मामले में प्रकरण दर्ज करेगी। महानंदानगर में रहने वाले डॉ. अरुण सिन्हा […]

Breaking News