पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों का अनोखा विरोध: घोड़े और बैलगाड़ी के शोरूम खोलने की मांग को लेकर युवा कांग्रेसी निकले घोड़े पर

देवास। पेट्रोल, डीजल के दाम से परेशान होकर युवा कांग्रेस ने घोड़े पर बैठ कर विरोध प्रदर्शन रैली भोपाल चोराहा से कलेक्टर कार्यालय तक निकाली। साथ ही घोड़े और बैलगाड़ी के शोरूम खोलने एवं सडक़ो पर चलाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व मे डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा को दिए ज्ञापन का वाचन शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज रजानी ने किया। ज्ञापन में बताया कि पेट्रोल एवं डीजल के दामों में हो रही लगातार वृद्धि हो रही है। महंगाई इतनी बढ़ गई है कि आमजन इतना परेशान है कि अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोटी तक नहीं जुटा पा रहा है। दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं के दामों में लगातार वृद्धि की जा रही है, लेकिन आय के साधनों में कोई वृद्धि नहीं हो पा रही है। बेरोजगारी चरम पर है। जिसके कारण आज आमजन अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोटी तक नहीं जुटा पा रहा है। समाज मे लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे ही अगर लगातार पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि होती रही तो जल्द ही बाइक, कार के शो रूम की जगह घोड़ों एवं बैलगाड़ी के शोरूम खोलने पड़ सकते हैं।

सरकार की दोषपूर्ण आर्थिक नीतियों के कारण पूरा देश मंदी की मार झेल रहा है। अच्छे दिन का वादा आज सबको छलावा साबित हो रहा है। देश ने 70 वर्षों में जो तरक्की की उसे 07 साल के कार्यकाल और उसकी दोषपूर्ण आर्थिक नीतियों, और देश की संपत्तियों को कारोबारियों को बेचकर भाजपा की सरकार ने बर्बाद कर दिया है।

युवा कांग्रेस ने मांग की है कि सरकार अपनी नीतियों को बदले, पेट्रोल डीज़ल के दाम कम कर नियंत्रित करे और महंगाई कम कर आम आदमी के जीवनयापन करने में राहत प्रदान करें। अच्छे दिन पूंजीपतियों के नहीं आम आदमी के अच्छे दिन हो। युवा कांग्रेस ने मांग की है कि पेट्रोल डीजल के दाम कम किये जायें।

अगर आप पेट्रोल डीजल के दाम कम नहीं कर सकते तो आप सडक़ो पर घोड़ों ,बैलगाड़ी एवं माल गाड़ी को चलाने की अनुमति दे साथ ही साथ ही इनके शोरूम खोले जाये। पेट्रोल डीजल के दाम कम नही किये गये तो युवा कांग्रेस द्वारा चरण बद्ध आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनसहयोग से बना दिया दो किमी रास्ता

Tue Jun 29 , 2021
बडनगर, अग्निपथ। ग्राम पंचायत जांदला के समीप पीथाखेडी हनुमानजी मंदिर से भेरुजी व दरगाह तक जाने वाला 2 किलोमीटर मार्ग कृषकों व श्रृद्धालुओं ने जनसहयोग से निर्मित कर आवागमन को सुगम बना दिया है। पीथाखेडी हनुमानजी मंदिर से शुरू हुआ यह मार्ग अत्यंत जर्जर हो गया था जिसके कारण श्रद्धालुओं […]

Breaking News