प्रभारी मंत्री ने किया नगर निगम कर्मचारियों का सम्मान

उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम उज्जैन के दो कर्मचारियों का गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा सम्मान किया गया है। राजस्व एवं अन्यकर विभाग के प्रमुख जयसिंह राजपूत और जोन क्रमांक 4 में अतिक्रमण गैंग के प्रभारी योगेश गोंडाले को प्रभारी मंत्री ने उम्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रमाण पत्र सौंपा है।

जयसिंह राजपूत को नगर निगम उज्जैन के अंतर्गत गैर राजस्व वसूली में सराहनीय कार्य के साथ अन्यकर शाखा में समन्वय से सारे काम सुचारू रखने के लिए सम्मानित किया गया है। इसी तरह योगेश गोंडाले को जोन क्रमांक 4 और 6 में अस्थाई अतिक्रमण हटाने संबंधी मुहीम में सराहनीय कार्य तथा समय-समय पर प्रदत्त निर्देशों के उचित क्रियान्वयन के लिए सम्मानित किया गया है।

नगर निगम में भी आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा जोन एक के प्रभारी सुनील जैन, जोन दो के उपयंत्री साहिल मैदावाला, जोन तीन में पदस्थ डी.एस. परिहार, जोन क्रमांक चार में पदस्थ प्रेमचंद्र यादव, जोन पांच में पदस्थ राजेश चौहान, जोन छह में पदस्थ जितेंद्र श्रीवास्तव और आईईसी एजेंसी ओम सांई विजन के गजेंद्र सेंधव व डिवाइन वेस्ट मैनेजमेंट के जितेंद्र गुज्जरवाडिय़ा को प्रमाण पत्र सौंपकर सम्मानित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नरवर के संपन्न कृषक पिता-पुत्र की मौत का राज विसरा से खुलेगा, महिला से पूछताछ

Mon Aug 16 , 2021
कब्र से शव निकालकर करवाया पोस्टमार्टम, जांच के लिए विसरा भेजने की तैयारी उज्जैन,अग्निपथ। पिता-पुत्र की 26 दिन में हुई संदिग्ध मौत की वजह खोजने में नरवर पुलिस जुट गई है। रविवार को कब्र से दोनों के शव निकालकर पीएम करवाया और जांच के लिए विसरा भी भेजने की तैयारी […]

Breaking News