बडऩगर रोड पर चैकिंग के दौरान सफलता से चूकी पुलिस

पीछा करने पर भी हाथ नहीं आया स्कार्पियो चालक

उज्जैन,अग्निपथ। बाहरी मार्गों पर वाहन चैकिंग में बुधवार को महाकाल पुलिस को बड़ी सफलता मिल सकती थी। लेकिन बडऩगर रोड पर एक स्कार्पियो चालक पुलिस को चकमा देकर भाग गया।

वाहन चोरी की बढ़ती वारदात व बाहर से आने वाले संदिग्धों की धड़पकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने बुधवार दोपहर1.30 से 2.30 तक पूरे जिले में बाहरी मार्गों पर चैकिंग के निर्देश दिए थे। पुलिस सभी टोल नाकों पर सघनता से चेक कर रही थी। बडऩगर टोल नाके पर महाकाल टीआई मुनेंद्र गौतम टीम के साथ तैनात थे। यहां करीब 1.15 बजे एक स्कार्पियो चालक ने चैकिंग होती देख दूर से ही गाड़ी को मोड़ लिया।

यह देश शंका होने पर टीआई गौतम सजग हुए और पुलिस ने उसे पकडऩे के लिए बाइक दौड़ा दी। पुलिस को पीछा करते देख चालक तेज गति से स्कार्पियो को भगा ले गया। टीआई गौतम ने माना कि स्कार्पियो में संभवत: कुछ अवांछित होगा। इसलिए चालक भाग गया।

चाकूधारी पकड़ाए-टीआई गौतम ने बताया कि बुधवार को तलाशी के दौरान बेगमबाग निवासी सईद खान व शाहरुख खान को चाकू लेकर घूमते हुए पकड़ा है। दोनों के विरुद्ध 25 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
इनका कहना है…
बढ़ती वाहन चोरी व बाहर से संदिग्धों के आने के कारण जिले में सभी टोल नाकों पर एक घंटे चैकिंग अभियान चलाया था। कोई संदिग्ध नहीं मिला है।
-सत्येंद्र कुमार शुक्ल,एसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसान परिवार के घर हुई लूट की वारदात मेंं संदेह

Wed Sep 22 , 2021
कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस उज्जैन, अग्निपथ। गांव खरेट में सोमवार-मंगलवार रात हुई किसान परिवार के घर वारदात में पुलिस को संदेह नजर आ रहा है। सभी की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। भैरवगढ़ टीआई प्रवीण पाठक ने बताया कि ग्राम खरेट से एक किलोमीटर दूर खेत में तीन […]

Breaking News