बाइक सवारों को कंटेनर ने मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौके पर मौत

हादसे

देवास, अग्निपथ। शहर से कुछ दूर भोपाल रोड स्थित ग्राम जैतपुरा क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कंटेनर के चालक ने बाइक सवारों को कुचल दिया जिससे दंपति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों में एक 12 वर्षीय बालक भी शामिल है।

दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय लेकर आए जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को इंदौर रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि एक बाइक पर चार लोग विजयागंज मंडी की ओर से आ रहे थे। उसी दरमियान यह हादसा हुआ था। मृतकों का पोस्टमार्टम कर दंपत्ति के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। वहीं मामले को लेकर बीएनपी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।

पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर एक बाइक पर चार लोग सवार होकर जीवाजीपुरा से टोंक खुर्द तहसील के ग्राम सालमखेड़ी की ओर जा रहे थे। उसी दरमियान ग्राम जैतपुरा के निकट निजी स्कूल के सामने एक कंटेनर (यूपी 32-जेएन 9441) ने बाइक पर सवार जगदीश, उनकी पत्नी माया, सुखराम व एक बालक ठाकुर को टक्कर मार दी। जिसमें जगदीश व पत्नी मायाबाई कंटेनर के नीचे पहिए में आ गए। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुखराम मृतक का छोटा भाई व मृतक दंपत्ति का पुत्र ठाकुर भी कंटेनर में फंस गए थे। जिन्हें मुश्किलों से निकाला और 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा जहां दोनों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया। सभी ग्राम सालम खेड़ी के निवासी बताए गए हैं। डॉक्टर शैलेन्द्र ओरिया ने बताया कि 12 वर्षीय घायल बालक ठाकुर को सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं उसके साथ सुखराम को भी पीठ और हाथ व पैर में चोट लगी है।

कंटेनर के पिछले पहिए में आने से हुआ हादसा

घायल सुखराम ने बताया कि वह बाइक चला रहा था। कंटेनर चालक ने हमारी बाइक के आगे से वाहन को मोड़ा और हमारी बाइक उसके पिछले पहिए में आ गई। जिसमें बड़ा भाई व भाभी चपेट में आ गए थे। उसने बताया कि विजयागंज मंडी हम लोग भाभी का ऑपरेशन कराने के लिए गए थे। लेकिन डॉक्टर ने भाभी को खून की कमी बताकर ऑपरेशन नहीं किया। हम वहां से वापस सालमखेडी आ रहे थे उसी दरमियान यह हादसा हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शासकीय आवास में सो रहे आरक्षक को सांप ने काटा, इंदौर रेफर

Mon Jul 25 , 2022
रेस्क्यू कर सांप को प्रधान आरक्षक ने पकड़ा देवास, अग्निपथ। बीएनपी थाने के पीछे शासकीय आवास में सो रहे पुलिस विभाग के आरक्षक को सोमवार अलसुबह सांप ने काट लिया था। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर कर दिया था। घटना के […]

Breaking News