बाइक सवार का चायना डोर से कटा गला

उज्जैन, अग्निपथ। मक्सीरोड पर शनिवार सुबह चायना डोर से बाइक सवार का गला कट गया। गंभीर हालत में पत्नी लोगों की मदद से अस्पताल लेकर पहुंची थी।

पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि तराना का रहने वाला बद्रीलाल पिता बाबूलाल (40) सुबह 8.30 बजे पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर इंदिरानगर रिश्तेदारी में हुई गमी में आ रहा था। पाटपाला में चायना डोर से गला कट गया। पति को लहूलुहान देख पत्नी घबरा गई। उसने लोगों से मदद मांगी और उपचार के लिये जिला अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों 7 से 8 टांके लगाने के बाद उपचार के लिये भर्ती किया है।

थाना प्रभारी गजेन्द्र पचोरिया का कहना था कि मामले में अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया, जिसकी तलाश की जा रही है। गौरतलब हो कि शुक्रवार शाम सेठीनगर में दीपक वर्मा निवासी कचंनपुरा का गला भी चायना डोर से कट गया था, वहीं ऋषिनगर में रहने वाले भाजपा दीनदयाल मंडल के कार्यालय मंत्री विष्णु पोरवाल की नाक चायना डोर से कटी थी, मामले में माधवनगर पुलिस प्रकरण दर्ज कर चायना से पतंग उड़ाने वाले की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भीड़ नियंत्रण: नंदीहॉल से गर्भगृह जाने वाले दर्शनार्थियों के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

Sat Jan 14 , 2023
गणपति मंडपम से दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों को नहीं हो पा रहे थे दर्शन उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार को मकर संक्रांति पर्व के चलते भारी भीड़ उमड़ी। हाल यह हो गये कि नंदीहाल और यहां से गर्भगृह में प्रवेश करने वाले दर्शनार्थी बेलगाम होकर गणपति […]

Breaking News