बेहिसाब बिजली कटौती के खिलाफ दिया ज्ञापन

माकड़ौन, अग्निपथ। नगर सहित क्षेत्र में लगातार हो रही बेहिसाब विद्युत कटौती के खिलाफ शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी माकड़ौन के द्वारा विद्युत मंडल के सुपरवाइजर महेश वर्मा को ज्ञापन दिया।

इसमें अघोषित बिजली कटौती रोकने और किसानों को रात्रि के बजाय दिन के समय निर्बाध विद्युत प्रदाय सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा, विनोद सिसौदिया, मनीष शर्मा, निहालसिंह गुर्जर, नितेश धाकड़, ओमप्रकाश गामी, संजय पाटीदार, अनिल मालवीय, श्याम लाल गुर्जर सहित कई किसान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खिलाड़ी का अनुशासन ही उसकी सफलता की पहली सीढ़ी है- दत्तीगांव

Wed Nov 17 , 2021
तुकोजीराव पवार की स्मृति में मैराथन दौड़ व खिलाडिय़ों का सम्मान किया देवास, अग्निपथ। शासन की तरफ से खिलाडिय़ों को हर सम्भव सुविधा प्रदान की जाएगी। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देवास के खिलाड़ी यहां का नाम गौरवान्वित करे। खिलाड़ी का अनुशासन ही उसकी सफलता की पहली सीढ़ी है। आज […]
Dewas Khiladi samman 17112021

Breaking News