ब्राह्मण संगठनों को एकजुट करने के लिए बनी एकता परिषद

बह्म मिलन समारोह में बोले प्रदेश संयोजक उरमलिया

उज्जैन। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद का उद्ेश्य विभिन्न ब्राह्मण संगठनों को एक करना एवं ब्राह्मणों के विभेद और उनमें आपसी प्रतिस्पर्धा दूर करना है। परिषद वर्तमान में 31 जिलों में संचालित है जिसमें महिला संगठन भी सक्रिय है। शीघ्र ही पूरे 52 जिलों में संगठन पुरजोर तरीके से कार्य करेगा। यह पूरी तरह एक गैर राजनैतिक संगठन है ।

यह बात परिषद के प्रदेश संयोजक अवधेश उरमलिया ने रविवार को कही। वे यहां क्षीरसागर स्थित तिलक स्मृति मंदिर में आयोजित ब्रह्म मिलन में समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने भगवान परशुराम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर स्वस्ति वाचन के साथ दीप प्रज्वलित कर की।

अतिथियों का परिचय जिलाध्यक्ष पं. मनीष उपाध्याय एवं जिला संयोजक आशीष शर्मा ने दिया। स्वागत डॉ. निर्दोष पाठक ‘निर्भय‘ने किया। अन्य अतिथि सिद्वार्थ उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री रामलखन निवारी थे। इस अवसर पर अध्यक्ष सुरेन्द्र चतुर्वेदी, संरक्षक जिया लाल जी शर्मा, पार्षद माया राजेश त्रिवेदी, रवि शुक्ला, गिरीश पाठक, श्रवण शर्मा, पं अभिजीत दुबे, पं. दिनेश रावल, विवेक पाण्डे, महेश व्यास, अनिल मंण्डलोई प्रणव गर्ग, अजेन्द्र त्रिवेदी, चन्द्रेश पुरोहित, अनिल जोशी, संजय शुक्ला, योगेश शर्मा, प्रमोद व्यास, प्रकाश त्रिवेदी, देवेन्द्र पुरोहित, महिला संगठन से रश्मि पाण्डे, संध्या निर्भय पाठक, नीता शर्मा, नीलू चौबे, श्लेषा व्यास, सोनू उपाध्याय, अपेक्षा शुक्ला के साथ अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के एवं सैकड़ों अ.भा.ब्रा.एकता परिषद के सदस्य उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम का संचालन पं. शैलेन्द्र व्यास (स्वामी मुस्कुराके) नें किया एवं अंत में आभार जिला अध्यक्ष पं0 मनीष उपाध्याय द्वारा माना गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिक्किम में पिछले हफ्ते चीनी घुसपैठ को भारतीय सेना ने किया नाकाम, झड़प में ड्रैगन के 20 सैनिक घायल

Mon Jan 25 , 2021
लद्दाख। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जारी तनाव के बीच अब सिक्किम में भारत और चीनी सेना के बीच झड़प की खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो नॉर्थ सिक्किम के ना कूला सेक्टर में  पिछले सप्ताह चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी ने वास्तविक नियंत्रण रेखा की […]

Breaking News