मंडी में सब्जी व्यापारी और आलू, प्याज लहसुन व्यापारी के बीच तनाव

हम्माल संघ बोला- हमारा कोई मामला नहीं, किसान हो रहे परेशान

उज्जैन। कृषि उपज मंडी के सब्जी मंडी प्रांगण को लेकर सब्जी व्यापारियों और आलू,प्याज और लहसुन के व्यापारियों के बीच शेड में उपज खरीदने के लिए स्थान को लेकर तनाव बढ़ गया है। सब्जी मंडी में जो अंदर छह शेड और बाहर दो शेड हैं। अभी सभी शेडों पर खरीद का काम चल रहा है। इसलिए भीड़ बढ़ जाती है।

हालात यह हैं कि सुबह कोविड नियम का कोई भी पालन नहीं करता है। वहीं व्यापारियों में तनाव बढऩे से एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। सब्जी खरीदने बेचने वाले व्यापारियों का कहना है कि आलू,प्याज लहसुन का काम करने वालों ने शेड में स्थान आपस में बांट लिए हैं। इससे किसानों को परेशानी आ रही है। उनकी सब्जी भी नहीं बिक पाती है। वहीं आलू लहसुन व्यापारी संघ के सचिव दीपक पमनानी ने मंडी को व्यवस्था करने का आग्रह किया है।

सब्जी बेचने वाले और आलू लहसुन के व्यापारियों के बीच में विवाद है। हमारे लिए दोनों ही समान है। किसान की परेशानी को देखते हुए मामले को हल करने का आग्रह मंडी प्रशासन से किया गया है। -सादिक हुसैन, सचिव मप्र तुलावटी हम्माल संघ उज्जैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व मंत्री पर एफआईआर भाजपा सरकार की कुंठित मानसिकता, : भुरू गौड

Sat Jul 3 , 2021
प्रकरण वापस नहीं लिया तो उज्जैन में होगा आंदोलन, युवक कांग्रेस कार्यकर्ता देंगे गिरफ्तारी उज्जैन। नसरुल्लागंज में नवनिर्मित ब्रिज के बनने के बाद भी महीनों बाद तक उसे शुरू नहीं करने के मामले में प्रदेश के पूर्व पीडब्लूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित उनके समर्थकों पर एफआईआर दर्ज करने से […]

Breaking News