हर ने हरि को सौंपा संसार का भार, वैकुंठ चतुर्दशी पर भगवान महाकाल आधी रात को पहुंचे गोपाल मंदिर

गोपाल मंदिर के गर्भ गृह में हरिहर मिलन का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

उज्जैन. वैकुंठ चतुर्दशी पर चातुर्मास के बाद हर ने हरि को वापस सृष्टि का भार सौंपा. इस मौके पर शनिवार रविवार की दरमियानी आधी रात भगवान महाकाल की सवारी पालकी में गोपाल मंदिर पहुंची.

गोपाल मंदिर में पूजारियो ने बाबा महाकाल का स्वागत किया. मंदिर के गर्भगृह में भगवान महाकाल और गोपाल जी का पूजन किया गया. उसके बाद भोलेनाथ में प्रभु विष्णु को तुलसी पत्र बैठकर सृष्टि का भार सौंपा. इस दृश्य को देखने के लिए बस तो मैं बड़ा उल्लास था जैसे ही यह परंपरा निभाई गई भक्तों ने बाबा महाकाल गोपाल जी के जयकारे लगाए.

उल्लेखनीय है कि कार्तिक शुक्ल पक्ष चतुर्दशी बैकुंठ चतुर्दशी के रूप में मनाई जाती है. मान्यता है कि देव शयनी एकादशी के बाद प्रभु विष्णु भोलेनाथ को पृथ्वी का भार सौंप कर योग निद्रा में चले जाते हैं. देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के प्रबोधन के चार दिन बाद सृष्टि संचालन का वही भाग सौंपने भोलेनाथ गोपाल जी के मंदिर आते हैं.

उसी को उत्साह के रूप में ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर की नगरी में हरि हर मिलन की यह परंपरा निभाई जाती है. प्रभु विष्णु को गोपाल जी के रूप में सृष्टि का भार सौंपने के बाद बाबा महाकाल की सवारी पुनः महाकाल मंदिर के लिए प्रस्थान कर गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना के 17 मरीज लापता, होम आइसोलेशन में रह रहे थे, स्वास्थ्य विभाग कर रहा तलाश

Sun Nov 29 , 2020
देवास. काेविड के 17 पॉजिटिव मरीज लापता हाे गए हैं, स्वास्थ्य विभाग इन्हें ट्रेस नहीं कर पा रहा है। इन मरीजाें की रिपाेर्ट पॉजिटिव आने के बाद हाेम आइसाेलेशन की सलाह दी गई थी, लेकिन रुटीन फाॅलाेअप के बाद जब इनसे फाेन पर सम्पर्क किया गया ताे इनका फाेन बंद […]

Breaking News