महाकाल मंदिर में कलेक्टर-एसपी ने की धनतेरस की पूजन

उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार को धनतेरस का पूजन कलेक्टर की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सबके कल्याण और सुख समृद्धि की कामना के साथ भगवान महाकाल से प्रार्थना के लिए मंदिर के पुरोहित समिति द्वारा अभिषेक व महापूजा की गई। इसके बाद कलेक्टर और प्रशासक को चांदी का सिक्का व प्रसाद भेंट किया गया। इसी बीच एसपी सपत्नीक गर्भगृह में पहुंचे और भगवान का पूजन अर्चन किया।

रविवार को महाकालेश्वर मंदिर में धनतेरस मनाई गई। सुबह 10 बजे से भगवान महाकाल का अभिषेक पूजन कलेक्टर आशीष सिंह ने सपत्नीक किया। सबसे पहले नंदीहॉल में रूद्राभिषेक किया गया। पुरोहित समिति के एक दर्जन से अधिक पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक पूजन संपन्न कराया। इसके बाद महापूजा में भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक-पूजन किया गया।

पूजन पश्चात मंदिर पुरोहित समिति की ओर से अध्यक्ष पं.अशोक शर्मा ने कलेक्टर और प्रशासक संदीप सोनी को आशीर्वाद स्वरूप चांदी का सिक्का व प्रसाद भेंट किया। दीपावाली के पहले धनतेरस के दिन महाकाल मंदिर में सबके कल्याण एवं सुख समृद्धि के लिए पुरोहित समिति के माध्यम से विधिवत पूजन विगत कई वर्षो से किया जा रहा है।

जिस समय नंदीहाल में धनतेरस का पूजन चल रहा था और कलेक्टर सपत्नीक बैठ कर रूद्राभिषेक कर रहे थे। इस दौरान अचानक एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल भी सपत्नीक गर्भगृह में पहुंच गये। यहां पर उन्होंने भी विधिविधान और मंत्रोच्चार के बीच भगवान महाकाल का पूजन अभिषेक किया। उनके साथ उनके सुपुत्र भी पूजा में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुर्वेद महाविद्यालय में भगवान धन्वन्तरि पूजन कर राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया

Sun Oct 23 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। शासकीय धन्वन्तरि आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय में रविवार को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस तथा भगवान धन्वन्तरि का पूजन आयुर्वेद महाविद्यालय में संपन्न हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. जे.पी. चौरसिया ने बताया कि 2016 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा धन्वन्तरि जयंती को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। […]

Breaking News