महिला आरक्षक से परेशान एसआई ने फांसी लगाकर जान दी

उज्जैन,अग्निपथ। नागझिरी स्थित कॉलोनी में देर रात शाजापुर के रेडियो शाखा पदस्थ एसआई ने फांसी लगा ली। वजह एक आरक्षक द्वारा प्रकरण दर्ज कर प्रताडि़त करना सामने आया है। घटना स्थल से मिले सुसाइड नोट के आधार पर नागझिरी पुलिस मामले में जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक शाजापुर की रेडिय़ो शाखा में पदस्थ एसआई नरेंद्रसिंह चौहान ने नागझिरी स्थित सनशाईन कॉलोनी में मकान बना रखा था। देर रात उसने अपने सूने मकान में फांसी लगा ली। मौके से एसपी को संबोधित करते हुए लिखा सुसाईड नोट मिला है। जिससे पता चला कि चौहान के खिलाफ उसी शाखा में पदस्थ एक आरक्षक ने शासकीय काम में बाधा का केस दर्ज किया है। चौहान की विभागीय जांच भी चल रही थी। इसी से परेशान होकर चौहान ने जान दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप मामले में जांच शुरू कर दी।

परिवार शाजापुर में

बताया जाता है चौहान माकड़ोन के समीप ग्राम लिंबादी का रहने वाला था। माता-पिता गांव में ही रहते है। उसकी पत्नी व तीन बेटियां शाजापुर में है। कल वह अपने मकान पर अकेला आया और फांसी लगा ली। सुबह घटना का पता चलते ही एएसपी इंद्रजीत बक्कलवाल भी पहुंचे और जांच के निर्देश दिए। एएसपी ने बताया कि समग्र बिंदूओं पर जांच कर रहे है। निष्कर्ष निकलने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजयुमो नेता ने रेप पीडि़ता से की शादी,छात्रा ने कोर्ट में बयान बदले

Wed Jun 8 , 2022
बोली-परिजन बात नहीं करने दे रहे थे इसलिए की रिपोर्ट, दुष्कर्म का आरोप नहीं लगाया उज्जैन, अग्निपथ। देवास के भाजयुमो नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा बुधवार को कोर्ट में बयान से मुकर गई। कहा परिजनों द्वारा बात नहीं करने देने पर गई थी थाने, लेकिन रेप की […]

Breaking News