मुरैना की कृषि मंडी में किसानों के दो गुटों के बीच भिड़ंत, फायरिंग

मध्यप्रदेश के मुरैना में किसानों के दो गुटों के बीच फायरिंग होने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार बाहुबलियों ने कृषि उपज मंडी में कई राउंड फायरिंग की। घटना में एक किसान घायल हो गया है। वहीं इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  

यह घटना सरायछौला थानाक्षेत्र के पिढ़ावली गांव के कृषि उपज मंडी में घटित हुई। यहां एक बाहुबली फायरिंग करने लगा।

मुरैना कृषि उपज मंडी में पिढ़ावली सहकारी संस्था रविवार को समर्थन मूल्य पर बाजरा की खरीद कर रही थी। इसी बीच टोकन वाले किसानों में जबरदस्ती बाजरा तुलवाने को लेकर विवाद हो गया।

किसानों के बीच विवाद बढ़ता गया और इस दौरान एक बाहुबली गोली चलाकर अपने ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर भाग गया। फायरिंग करते हुए व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है। घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ नेता पहुंच गए हैं। मौके से दो खाली खोखे बरामद किए गए हैं। वहीं फायरिंग में एक किसान घायल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज शिवराज से मिलेंगे सिंधिया, मंत्रिमंडल विस्तार पर होगी चर्चा

Mon Nov 30 , 2020
भोपाल. भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को एक घंटे के लिए भोपाल पहुंचेंगे। वे 45 मिनट तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठक करेंगे और फिर वापस चले जाएंगे। माना जा रहा है कि यह मुलाकात शिवराज मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार को लेकर है। विज्ञापन […]

Breaking News