किसान का आरोप-भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ने पैसे लेकर नहीं किया काम

उज्जैन। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ने जमीन के नक्शे की गड़बड़ी को ठीक कराने के लिए पचास हजार रुपए ले लिए थे, लेकिन आज तक काम नहीं किया। अब पैसे भी नहीं दे रहे हैं और धमका रहे हैं।

यह आरोप गांव रामबालोदा के किसान दौलतसिंह और लाखन सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान लगाए। दोनों उन्हेल के पूर्व मंडल अध्यक्ष के खिलाफ कोई दस्तावेज नहीं पेश कर पाए। उनका दावा है कि कलेक्टर और एसपी को शिकायत कर दी है। अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई है। पूर्व मंडल अध्यक्ष ने तहसीलदार और अन्य अफसरों को पैसे देकर काम कराने का झांसा दिया था। परन्तु एसडीएम और तहसीलदार ने उनके केस को खारिज कर दिया है। पूरा सौदा 75 हजार में हुआ था, अब तक पचास हजार रुपए ले चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजनीतिक संरक्षण के चलते अफसर चुप, शराब माफिया को नहीं पकड़ा जा रहा : दुबे

Tue Aug 3 , 2021
उज्जैन। शराब माफिया को राजनीतिक संरक्षण मिलने की वजह से पुलिस द्वारा नहीं पकड़ा जा रहा है। प्रदेश में जिंजर शराब पीने से लोग लगातार मर रहे हैं। सब अनजान बनकर बैठे हैं। यह आरोप नागदा से उज्जैन आकर प्रेसवार्ता करने वाले चंबल बचाओ आंदोलन के संयोजक दिनेश दुबे ने […]

Breaking News