रतलाम-झाबुआ मार्ग के टोल नाके फिर विवाद: गड्ढों भरे रास्ते के लिए टोल वसूली पर भडक़ी कार सवार महिला

जावरा/रतलाम, अग्निपथ। झाबुआ रोड पर एक कार सवार महिला ने खुद को रतलाम सांसद गुमान सिंह डामोर की बहन बताते हुए टोल नाके पर जमकर हंगामा और गाली गलोच की। जिसके बाद हंगामे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल टोल वसूली से नाराज कार सवार राहगीरों का टोल कर्मचारियों से विवाद हो गया। जिसके बाद कार में सवार युवती और एक महिला टोल कर्मचारियों द्वारा बनाए जा रहे मोबाइल वीडियो पर भडक़ गई और हंगामा कर दिया। इस महिला ने खुद को सांसद गुमान सिंह डामोर की बहन बताया है।

दरअसल रतलाम और झाबुआ रोड पर बनाए गए टोल नाकों को लेकर शुरुआत से ही विवाद होते आ रहे हैं। जिसकी मुख्य वजह गड्ढों वाली सडक़ पर जबरन टोल वसूली है। शुरुआत के साथ ही इस रोड से गुजरने वाले राहगीरों की बहस और विवाद टोल कर्मचारियों से हो रहे हैं। पिछले महीने ही गुजरात के एक परिवार के साथ टोल कर्मचारियों ने कार में तोडफ़ोड़ और खुलेआम मारपीट की थी।

वहीं ग्रामीणों से भी टोल कर्मचारियों का विवाद टोल वसूली को लेकर होता रहता है। जिसके बाद गुरुवार को टोल कर्मचारियों से हुए विवाद के बाद कार में सवार महिलाएं टोल कर्मचारियों पर भडक़ गई और खुद को सांसद गुमान सिंह डामोर की बहन बताते हुए गाली गलौच की गई।

बहरहाल इस वायरल वीडियो के बारे में किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वही महिला के सांसद की बहन होने की भी कोई पुष्टि नहीं हुई है। इस मार्ग पर टोल टैक्स किस बात का वसूल किया जा रहा है जो समझ से परे है क्योंकि सडक़ पर गड्ढों का तो अंबार लगा हुआ है। फिर भी जिम्मेदारों इस ओर कोई ध्यान नहीं देना आश्चर्य की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोयाबीन में अफलन से किसान दुखी, मुआवजा देने की मांग

Thu Sep 9 , 2021
नलखेड़ा, अग्निपथ। क्षेत्र में अधिक वर्षा के चलते सोयाबीन की फसल में अफलन के चलते किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। हालात यह हैं कि फसल को अब तक पालने में लगाई लागत भी नहीं निकल पाएगी। संभावित नुकसान के चलते किसान दुखी हैं। किसानों ने सोयाबीन की फसल […]

Breaking News