राजस्थान के वन मंत्री भी कोरोनावायरस पॉजिटिव, अब तक कैबिनेट के एक तिहाई मंत्री संक्रमण की चपेट में

जयपुर. गहलोत कैबिनेट पर कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। एक के बाद एक मंत्री इसकी चपेट में आते ही जा रहे हैं। चार दिन पहले यानी सोमवार को चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा के पॉजीटिव आने के बाद शुक्रवार को वनमंत्री सुखराम विश्नोई भी इस बीमारी की जद में आ गए। जिन्हें जयपुर के प्रताप नगर स्थित RUHS अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल अधीक्षक डॉ अजीत सिंह ने बताया कि सुखराम विश्नोई की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उन्हें प्रोटोकॉल के तहत भर्ती किया है। हालांकि, उनकी तबीयत पूरी तरह ठीक है और उनके कोई खास लक्षण भी नजर नहीं आ रहें। लेकिन, एहतियात के तौर पर उनकी सिटी स्कैन, बीपी, ऑक्सीजन लेवल समेत अन्य जांचें की जा रही हैं।

एक तिहाई कैबिनेट आ चुके हैं चपेट में, एक विधायक की जा चुकी है जान
प्रदेश में कोरोना मरीजों की बात करें तो अब तक कुल 2.56 लाख से अधिक पॉजीटिव मरीज सामने आ चुके हैं। गहलोत कैबिनेट में मौजूदा मंत्रियों की बात करें तो एक तिहाई मंत्री इस बीमारी की चपेट में आ चुके है। इसके अलावा भीलवाड़ा जिले की सहाड़ा विधानसभा सीट से विधायक कैलाश त्रिवेदी की तो कोरोना से मौत भी हो चुकी है। इसमें पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के अलावा कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना, प्रताप सिंह खाचरियावास, बीडी कल्ला, रघु शर्मा के अलावा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व आमेर से विधायक सतीश पूनिया, केन्द्र सरकार में मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी भी कोरोना पॉजीटिव आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झारडा क्षेत्र में एक युवक की हत्या

Fri Nov 27 , 2020
उज्जैन. महिदपुर विकासखंड झारड़ा थाना क्षेत्र के कानाखेड़ी निवासी रमेश पिता भैरूलाल (23) की खून से लथपथ लाश गांव के बाहर श्मशान के पास मिली। वह बुधवार को गुजरात से काम कर लौटा था। घटनास्थल के करीब 300 गज की दूरी पर पुलिस को एक शर्ट मिली है, जिस पर […]
hatya

Breaking News