वर्षा काल में थोक सब्जी फल मंडी पुन: लालबाई फूलबाई उपज मंडी में लगाने की प्रशासन करे व्यवस्था

खाचरौद। शहर की थोक फल और सब्जी मंडी को वर्षा काल में वापस लालबाई-फूलबाई मंडी में लगाया जाए। अभी गोपाल कुंड के सामने जिस स्थान पर फल-सब्जी मंडी लग रही है, वहां पर्याप्त व्यवस्थाएं न होने से किसान व व्यापारी दोनों परेशान हैं।

यह बात किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गुर्जर, उपसरपंच धारासिंह सूरेल व नागेश्वर पाटीदार ने कही है। उन्होंने कलेक्टर को पत्र लिखकर अवगत कराया कि वर्तमान में खाचरौद थोक फल व सब्जी की मंडी कोरोना के कारण अस्थाई रूप से गोपाल कुंड कॉलेज के सामने लगया जा रहा है। जहां किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं है, काफी असुविधा व साधन विहीन स्थान पर सब्जी, फल नीलाम हो रही है। वहां न तो किसानों के लिए शेड है, न ही बैठने की कोई व्यवस्था है।

शुक्रवार को हुई बरसात से परिसर में भारी कीचड़ हो गया। वहीं किसानों को इस स्थान पर आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसान नेताओं ने मांग की है कि वर्षा ऋतु को तथा कोरोना को ध्यान में रखते हुए पुन: थोक सब्जी व फल की नीलामी पूर्व स्थान लालबाई फूलबाई मंडी में करने की प्रशासन तत्काल व्यवस्था करे।

पूर्व निर्धारित मंडी में पर्याप्त शेड बने हुए हैं। जिससे किसानों की सब्जी पानी में खराब होने से बचेगी तथा बैठने की पर्याप्त व्यवस्था है। पूर्व फल सब्जी मंडी थोक फल सब्जी मंडी नीलामी के अनुरूप किसान हित में सर्व सुविधा युक्त स्थान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

21 से दर्शनार्थियों के लिए खुल जाएगा मां बगलामुखी का दरबार

Sat Jun 19 , 2021
कांग्रेस द्वारा आंदोलन की चेतावनी के बाद प्रशासन ने लिया फैसला नलखेड़ा, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर का दरबार कोरोना काल के बाद दर्शनार्थियों के लिए सोमवार से फिर शुरू होने जा रहा है। जनविरोध के बाद मंदिर समिति ने यह फैसला किया है। लॉकडाउन खत्म होने के बावजूद […]

Breaking News