विक्रमोत्सव: कवि कुमार विश्वास सुनाएंगे राम-शिव पर कथा

21 से 23 फरवरी तक तीन दिन कालिदास अकादमी में आयोजन

उज्जैन, (एसएन शर्मा)। भारत उत्कृर्ष, नव-जागरण और वृहत्तर भारत की सांस्कृतिक चेतना पर एकाग्र विक्रमोत्सव कार्यक्रमों के अन्तर्गत कवि डॉ.कुमार विश्वास की तीन दिवसीय रामकथा 21 से 23 फरवरी तक कालिदास अकादमी परिसर में रात 8 बजे से होगी। 33 दिवसीय विक्रमोत्सव के कार्यक्रमों का समापन 22 मार्च को होगा।

विक्रमोत्सव कार्यक्रमों के अन्तर्गत 24 फरवरी को विक्रमादित्य के महाकाल विविध मन्दिरों के श्रृंगार पर केंद्रित प्रतियोगिताओं के आयोजक धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति एवं महर्षि पाणिनी संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय और संस्कार भारती होंगे। इसी तरह 25 फरवरी से रंग प्रदर्शनी विक्रमादित्य बिरला भवन अश्विनी शोध संस्थान के सहयोग से सुबह 11 से रात्रि 8 बजे तक होगी।

25 से 27 फरवरी तक महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेदविद्या प्रतिष्ठान में अखिल भारतीय वेद सम्मेलनम वेद जागरण यात्रा होगा। इसमें वेदोक्त गायन धार की श्वेता जोशी गायन करेंगी। 28 फरवरी को विक्रमादित्य का गणतंत्र के तहत राज्य स्तरीय महापौर, अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन होगा।

22 मार्च को उज्जयिनी गौरव दिवस

विक्रमोत्सव कार्यक्रमों के समापन अवसर पर 22 मार्च को शिप्रा नदी रामघाट पर प्रात: 6.33 बजे सूर्योपासना, सृष्टि आरम्भ दिवस वर्ष प्रतिपदा उज्जयिनी गौरव दिवस नव संवत्सर का शुभारम्भ होगा। इसी दिन रामघाट नदी के तट पर आतिशबाजी होगी और रात्रि 8 बजे पाश्र्व गायक शान एवं उनके दल की सांगितिक प्रस्तुति, वराहमिहिर वेधशाला में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का लोकार्पण और विक्रम विश्वविद्यालय में विक्रम दीक्षान्त समारोह का आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वाहन चालकों की मनमानी: ऑटो, मैजिक व ई-रिक्शा के लिए निर्धारित मार्ग जरूरी

Mon Feb 20 , 2023
गलियों में घुस व्यवस्था बिगाड़ी उज्जैन, अग्निपथ। शहर में ऑटो-ई रिक्शा वाले महाशिवरात्रि पर्व पर व्यवस्था न बिगाड़े इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने इस बार श्रद्धालुओं के लिए निजी बसें चलवा दी व हरिफाटक समेत अन्य मार्गों को बैरिकेडिंग के माध्यम से बंद कर दिया ताकि अव्यवस्था न हो लेकिन ऑटो, […]

Breaking News