विजय कुमार होंगे संस्कृत विवि के नए कुलपति

उज्जैन। शहर के महर्षि पाणिनी संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के नए कुलपति अब विजय कुमार होंगे। वे फिलहाल नागपुर में कवि कुलगुरू कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रोफेसर है।

प्रोफेसर विजय कुमार की उज्जैन संस्कृत विश्वविद्यालय में कुलपति के रूप में नियुक्त के आदेश शुक्रवार को राज्यपाल मंगूभाई पटेल के कार्यालय से जारी हुए है। प्रोफेसर विजय कुमार का कार्यकाल 4 साल का होगा। संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डा. पंकज लक्ष्मण जानी के स्थानांतरण के बाद से ही इस विश्वविद्य़ालय में कुलपति का प्रभार विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय के पास था। विक्रम के कुलसचिव डा. प्रशांत पुराणिक के पास ही संस्कृत विश्वविद्यालय में कुलसचिव पद का भी प्रभार है।

12 प्राचार्यो की बैठक से कन्नी, जारी हुआ शोकॉज नोटिस

उज्जैन, अग्निपथ। स्कूलों में पुस्तक वितरण, विद्यार्थी और शिक्षकों की उपस्थिति, नामांकन जैसी प्रक्रियाओं और शत प्रतिशत छात्रों तक उनकी छात्रवृत्ति पहुंचाने के लिए पोर्टल पर उनकी जानकारी दर्ज करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के प्राचार्यो की बैठक बुलाई। दो चरणों में हुई इस बैठक से 12 प्राचार्य कन्नी काट गए।

जिला शिक्षा अधिकारी रमा नाहटे ने अब इन प्राचार्यो को शोकॉज नोटिस जारी किया है। जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक में जिले के सभी 205 स्कूल प्राचार्यो को बुलाया गया था। बैठक में हाईस्कूल कड़ोदिया, गुराडिय़ा गुर्जर, बढग़ांवा, टूटियाखेड़ी, बंजारी महिदपुर, रोहिड़ा, धबलीकम्मा, उमावि जलोदिया, रोहलखुर्द, आलोट जागीर और कन्या उमावि महिदपुर, निपानिया राजू के प्राचार्य शामिल नहीं हो सके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर निगम से जल्द हो सकती है तीन अधिकारियों की बिदाई

Fri Aug 20 , 2021
उज्जैन। राज्य शासन द्वारा स्थानांतरण पर लगी रोक हटा लिए जाने के बाद अब नगर निगम में भी कुछ अधिकारियों के तबादले की चर्चाएं शुरू हो गई है। नगर निगम से जुड़े सूत्र बताते है कि अगले कुछ दिनों में आयुक्त क्षितिज सिंघल के साथ ही अपर आयुक्त मनोज पाठक […]
नगर निगम विशेष सम्मेलन

Breaking News