विवाद यात्रा : कजरोटा में पूर्व विधायक के सामने लोगों ने किया यात्रा का विरोध

पूर्व विधायक का लोगों को धमकाते हुए वीडियो वायरल

धार, अग्निपथ। मध्यप्रदेश में सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने और विकास कार्यों को बखान करने के लिए विकास यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। पूरे प्रदेश की हर विधानसभा मेंं यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन जिन इलाकों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। वहांं पर जनप्रतिनिधियों को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला सरदारपुर विधानसभा के कजरोटा गांव में देखने को मिला है। यहांं पर भाजपा के पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा है।

दरअसल विकास यात्रा के तहत रविवार को पूर्व विधायक भूरिया यात्रा में शामिल हुए थे। यात्रा सरदारपुर ब्लॉक के ग्राम कजरोटा में पहुंची थी। लेकिन यहां पर नर्मदा-क्षिप्रा लिंक परियोजना में कजरोटा सहित आसपास के गांवों को शामिल नहीं करने से नाराज लोगों ने यात्रा का विरोध कर दिया। मंचीय कार्यक्रम के दौैैैरान लोगों ने यात्रा का विरोध कर दिया। ऐसे में पूर्व विधायक भूरिया और लोगों के बीच बहस भी हुई। मंच से ही पूर्व विधायक भूरिया लोगों को पंडाल में बुलाते नजर आए। इस बीच पुलिस अधीकारी भी लोगों को समझाइश देने लगे, लेकिन लोग नहीं माने और कार्यक्रम छोड़ दिया। इस कारण काफी देर हंगामा हुआ और समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

वायरल वीडियो में धमकाते नजर आए पूर्व विधायक: कार्यक्रम के दौरान मंच से पूर्व विधायक भूरिया का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें भूरिया कहते हुए नजर आ रहा है कि तुम्हारे विधायक (वर्तमान कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल) ने पांच साल में एक रुपया नहीं दिया। अब सुन हमने क्या-क्या किया। देखो, इस बीच एक शख्स कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि सीएम ने यहां पर आकर घोषणा की थी.. इस बीच व्यक्ति की बात काटते हुए दोबारा पूर्व विधायक भूरिया कहते दिख रहे है कि पक्का करेंगे, तेरे कहने से नहीं करेंगे, तुम बैठ जाओ..मैं बोल रहा हूं तू तूकारे से कि तू बैठ जा..उसी में भलाई है।

कांग्रेस विधायक ने बताया विवाद यात्रा

यात्रा में विवाद होने के बाद वर्तमान विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि लोगों तक योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए यह यात्रा शुरू हुई, लेकिन यह विकास यात्रा सिर्फ विवाद यात्रा बनकर रह गई है। वही पूर्व में वेलसिंह भूरिया अपने भाषणों से विवादों में रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला अस्पताल में कटा हरा पेड़, निगम ने जब्त की लकड़ी

Sun Feb 19 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। जिला अस्पताल परिसर में रविवार को हरा पेड़ काटे जाने की एक शिकायत के बाद निगम अधिकारियों ने छापामार कार्यवाही की है। निगम का अमला मौके पर पहुंचा तो यहां कुछ लोग नीम के एक पेड़ को काटते हुए मिले। नगर निगम के अमले को देखकर ये सभी […]
नगर निगम विशेष सम्मेलन

Breaking News