शादी के तीन माह बाद नगदी व जेवरात लेकर फरार हो गई पत्नी, पति ने की शिकायत

देवास, अग्निपथ। जिले के ग्राम लसुडिया नजदीक भानगढ़ के एक युवक की पत्नी शादी के तीन महीने बाद ही नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने भागने के बाद एक और युवक को अपने जाल में फांसा है।

दरअसल, भानगढ़ निवासी राजा पिता माधव सिंह ने पत्नी मेघा की गुमशुदगी बरोठा थाने में दर्ज कराई थी। थाने से जब फरियादी राजा घर पहुंचा तो उसे उसके भाई ने बताया कि मेघा उज्जैन जिले के ग्राम खजुरिया, तहसील तराना निवासी पूर्व पति राजेश पिता चौहान सिंह के साथ भी छल कपट पूर्वक तलाक ले चुकी है। फरियादी ने बताया कि उसके फेसबुक मित्र अशोक ने अपने स्टोरी में मेघा संग अशोक नाम से पोस्ट किया है। जिससे प्रतीत होता है कि मेघा अब अशोक के साथ विवाह करके उसे भी अपना शिकार बनाना चाहती है।

फरियादी राजा का कहना है की मेघा हर बार नवयुवकों को अपने जाल में फंसाती हैं और जो उसका शिकार हो जाता है उसे लूट कर फरार हो जाती है। फरियादी राजा के भाई बबलू सिंह ने लूट धोखाधड़ी के संबंध में पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी और अन्य विभागों में अधिवक्ता जय राय के माध्यम से मेघा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाइक सवार मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, महिला की मौत

Thu Oct 20 , 2022
देवास, अग्निपथ। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए सडक़ हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां, महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार गुरूवार को शमशाद बी पति शकील शेख […]

Breaking News