शादी में डीजे बजाने पर विवाद पत्थर बाजी में 4 घायल

गांव में तनाव के बाद पुलिस फोर्स तैनात

महिदपुर रोड, अग्निपथ। रतलाम जिले के समीपस्थ ग्राम कोठड़ी में रविवार की रात दो पक्षों के बीच विवाद होने से तनाव फैल गया। शादी में प्रोसेशन निकलने के दौरान मंदिर के सामने आपत्तिजनक गाने बजाने और डांस करने की बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भीड़ गये और पत्थरबाजी शुरू हो गई। पथराव के दौरान 4 लोगो घायल हो गए। जिन्हें ताल और आलोट के स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिये भेजा गया। एक घायल को गंभीर होने से जिला अस्पताल रतलाम रेफर किया गया।

गांव में माहौल खराब होने की सूचना मिलने पर ताल थाना पुलिस सहित पास के थानों से भी पुलिस फोर्स बुलाया गया। अब स्थिति नियत्रण में है। ताल पुलिस ने 7 नामजद सहित कुल 9 लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में आम लोगो से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी प्रकार के भडक़ाऊ मैसेज या अन्य पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करने की अपील की है।

ग्रामीणों के अनुसार एक पक्ष द्वारा शादी का प्रोसेशन निकाला जा रहा था। जिसमें मंदिर के सामने डीजे पर आपत्तिजनक गाने बजाने और फूहड़ डांस करने की बात पर विवाद खड़ा हो गया। जिसके बाद कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया जिसमे 4 लोगों को चोटें आई हैं ग्रामीणों ने बताया की जाकिर मेव के बेटे की शादी पिछले वर्ष लोकडाउन में हो चुकी है। लेकिन वह प्रोसेशन निकाल रहे थे। डीजे में आपत्तिजनक गाने बजने पर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। स्थिति तनावपूर्ण होने पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती गांव में की गई है। जिसके बाद गांव में शांति बनी हुई है।

गाँव पहुंचे कलेक्टर और एसपी

कोठड़ी गाँव में दो पक्षों के बीच विवाद और तनाव की सूचना मिलने पर रात में रतलाम कलेक्टर नरेंद्रकुमार सूर्यवंशी और एसपी अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे। कलेक्टर और एसपी ने दोनों पक्षों के लोगों से चर्चा की और समझाइश दी। दोनों अधिकारियों के मुताबिक कि गाँव में अब स्थिति सामान्य है। दोषी लोगों पर कार्रवाई की गई है।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड ने दिया ज्ञापन

घटना को लेकर अशांति फैलाने की कोशिश करने वाले आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ताल प्रखंड के पदाधिकारियों ने खारुआ कलां पुलिस चौकी पर एक ज्ञापन देश के गृहमंत्री के नाम चौकी प्रभारी को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गरीब वृद्धा की दर-दर गुहार, न्याय तो मिले किसी द्वार

Mon May 23 , 2022
सबको लगाई गुहार बार-बार, आप से भी उम्मीद एक बार यह व्यथा जिले के कल्याणपुरा थाने की एक वृद्धा की हे जो अपनी बची कुची जमीन पुलिस से बचाने के लिए थाने से लेकर एसपी तक और कलेक्टर से लेकर मुख्यमंत्री ऑन लाइन समाधान उर्फ 181 तक शिकायत के बाद […]

Breaking News