शिप्रा नदी में मिली दो महिलाओं की लाश

डूबा

देवास, अग्निपथ। सोमवार को शिप्रा नदी में दो महिलाओं की लाश पड़ी मिली। सूचना मिलने पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस पहुंची और दोनों शवों को नदी से निकालकर पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

मृत दोनों महिलाओं के हाथों पर मधु और लक्ष्मी नाम लिखा हुआ है। दोनों की उम्र 25 से 30 वर्ष की बताई जा रही है। पुलिस दोनों के विवाहित होने की बात कह रही है। पुलिस ने एक महिला के पास से मिले कार्ड से उसके पति से चर्चा करके उसे अस्पताल बुलाया है।

दोनों महिलाएं इंदौर जिले की बताई जा रही हैं। रिश्ते में दोनों बुआ व भतीजी हैं। वहीं देवास सीएसपी विवेक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों ने नदी में कूदकर आत्महत्या की है। पीएम के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस दोनों महिलाओं की शिनाख्ती का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उज्जैन ने जीते 15 पदक

Mon Sep 27 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। मध्यप्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन, उज्जैन जिला पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन, फिटनेस एटीट्यूड जिम बडऩगर के संयुक्त तत्वाधान में बडऩगर में आयोजित मध्यप्रदेश पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता इंद्रप्रस्थ गार्डन हजारीबाग बडऩगर में आयोजित की गई। जिसमें उज्जैन के पावर लिफ्टरों ने स्वर्णिम सफलता अर्जित की। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रुप […]

Breaking News