शिव नवरात्र में हर दिन बाबा महाकाल को ड्राय फ्रूट का भोग लगवा रहे पुणे के भक्त

महाशिवरात्रि महापर्व पर लगेगा काजू भोग

उज्जैन, अग्निपथ। पुणे निवासी महाकाल के परम भक्त परिवार डॉ. साराध्य, साध्य, साधना, सागर कोलते द्वारा शिव नवरात्रि में 9 दिनों तक प्रतिदिन बाबा महाकाल को ड्राय फ्रूट का भोग लगाया गया। साथ ही महाकाल बाबा को लगाने हेतु 21 किलो हल्दी भी पुणे से भेजी गई।

कोलते परिवार के प्रतिनिधि के रूप में पुणे से आए ड्रायफ्रूट को उनके प्रतिनिधि के रूप में मुरली मनोहर जोशी भगवान महाकाल को अर्पित किया गया। मुरली जोशी के अनुसार पहले दिन बादाम, दूसरे दिन खजूर, तीसरे दिन अंजीर, चौथे दिन काला बेदाना तथा वेलची (इलायची), पांचवें दिन अब्रोड, छठे दिन ब्राउन किशमिश, सातवे दिन मखाना तथा पिस्ता का भोग लगाया गया।

वहीं आज शक्कर, केशर व खसखस का भोग अर्पित किया जाएगा। महाशिवरात्रि महापर्व पर काजू का भोग लगेगा। मुरली जोशी के अनुसार विगत तीन वर्षों से पुणे से कभी ड्राई फ्रट्स तो कभी मिठाई भगवान महाकाल के भक्त कोलते परिवार द्वारा भिजवाई जाती है। जिसका भोग प्रतिदिन मंदिर आकर लगाया गया। प्रतिदिन सुबह 10 बजे महाकाल मंदिर में तरह-तरह के ड्रायफ्रूट का भोग प्रसाद भगवान को चढ़ाया जा रहा है। शिव नवरात्रि की पूर्णाहुति तक बाबा के दरबार में भोग प्रसाद की ये सेवा निरंतर चलती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

21 लाख का दावा, तैयारी 18 लाख की

Thu Feb 16 , 2023
टारगेट पूरा करने में अधिकारियों ने झोंकी पूरी ताकत, मुख्यमंत्री जलाएंगे पहला दीप उज्जैन, अग्निपथ। शिप्रा तट पर महाशिवरात्री के दिन दीप प्रज्वलन का वल्र्ड रिकार्ड बनाने की तैयारियों में अधिकारियों ने पूरा जोर लगा दिया है। पिछले लगभग 1 महीने से शिप्रा तट पर 21 लाख दीप प्रज्वलन की […]

Breaking News