शुभेंदु के बीजेपी में जाने पर बोली टीएमसी- हमारे लिए खुशी की शाम, वायरस मुक्त हुए

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की तृणमूल सरकार को शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने तगड़ा झटका दिया है। ममता के सबसे खास रहे शुभेंदु अधिकारी सहित कई नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं। शुभेंदु ने इस दौरान ममता बनर्जी सरकार पर जमकर हमले किए। इस बीच, टीएमसी ने कहा है कि यह उनके लिए खुशी की शाम है, क्योंकि पार्टी वायरस मुक्त हो गई है।

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री मदन मित्रा ने कहा, ”मुझे बताया गया है कि शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि टीएमसी ने पिछले 10 सालों में कुछ नहीं किया। यदि टीएमसी ने 10 सालों में कुछ नहीं किया तो आप चुप क्यों थे? यह दुर्भाग्यपूर्ण है। आज टीएमसी कार्यकर्ताओं के लिए खुशी का दिन है। क्योंकि हम वायरस से मुक्त हो गए हैं।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे पर बीजेपी में शामिल हुए ममता बनर्जी के करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस पर जहां निशाना साधा तो वहीं उन्होंने अपने भाषण में बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में बीजेपी नंबर वन पार्टी बनेगी और तृणमूल दूसरे नंबर पर खिसक जाएगी।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है और अगर पश्चिम बंगाल को इससे बचाना है तो राज्य की बागडोर नरेंद्र मोदी के हाथ में सौंपना बहुत जरूरी है।  मैं तृणमूल को चेतावनी देता हूं कि 2021 के चुनाव में वह जो नहीं चाहती वही होने वाला है। मैं यह कहना चाहता हूं कि जब मैं तृणमूल में था तब मैंने पूरे समर्पण के साथ तृणमूल के लिए काम किया और अब जब मैं बीजेपी में हूं तो मैं बीजेपी के लिए मेहनत करूंगा। उन्होंने कहा कि हम सब बंगाली से पहले भारतीय हैं।  

इस बीच शुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं को ओपन लेटर लिखा है और उनसे साथ आकर नई शुरुआत करने करने को कहा है। लेटर में कहा गया है, ”हमारी लड़ाई पश्चिम बंगाल को उसका गौरव दिलाने के लिए है। गौरतलब है कि शनिवार को शुवेंदु सहित 72 नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं। चार महीने बाद राज्य में चुनाव होने जा रहे हैं और 50 से अधिक सीटों पर प्रभाव रखने वाले शुभेंदु का बीजेपी में जाना ममता बनर्जी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोनिया ने नाराज नेताओं से 5 घंटे चर्चा की; पवन बंसल बोले- राहुल से किसी को आपत्ति नहीं

Sat Dec 19 , 2020
नई दिल्ली। कांग्रेस में उथल-पुथल का दौर कब खत्म होगा, इसका जवाब फिलहाल पार्टी में किसी के पास नहीं है। सोनिया गांधी ने शनिवार को पार्टी के कई नेताओं से मुलाकात की इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। 5 घंटे चली मीटिंग में पार्टी नेताओं की […]

Breaking News