सहमति के बाद दीवार निर्माण शुरू कराया फिर भी विवाद की स्थिति

समझाइश के बाद पुलिस की निगरानी में बनवायी दीवार

बडऩगर, अग्निपथ। नयापुरा स्थित गाड़ी अड्डा पर दीवार निर्माण को लेकर वर्ग विशेष के लोगों ने आपत्ति जताई व संबधित को दीवार निर्माण करने से रोका गया। जिसके बाद विवाद की स्थिति बनी। विवाद बढऩे के बाद मौके पर पुलिस व नपा प्रशासन पहुंचा व विवादित पक्ष को समझाइश दी। पुलिस-प्रशासन की समझाइश से मामला निपटा व पुलिस की देखरेख में दीवार का निर्माण हुआ।

गाड़ी अड्डा की सीमा में पीछे की ओर कच्ची दीवार पूर्व से ही बनी हुई थी। जो वर्षों पूर्व ध्वस्त हो गई थी। जिसकी तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते यहां के रहवासियों व अन्य लोगो द्वारा यहां से आवागमन किया जा रहा था। समीप ही मंदिर भी है। जहां कचरे व गंदगी के ढेर लोगो द्वारा किये जा रहे थे। गंदगी से परेशान व सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर के महंतजी द्वारा रहवासियों की सहमति से दीवार का निर्माण किया जा रहा था।

किन्तु गुरूवार को गाड़ी अड्डा में निवासरत लोग जिनमें महिला, पुरुष व युवा थे द्वारा उक्त दीवार निर्माण का विरोध किया गया। व निर्माण का काम रूकवा दिया। वहीं उनका कहना था की हमें यहा से निकलने का रास्ता रखो। इसी विवाद के चलते पुलिस बल मौके पर पहुंचा व वस्तु स्थिति के अनुसार दीवार निर्माण की बात कही किन्तु फिर भी बात नहीं बनी।

मौके पर थाना प्रभारी मनीष मिश्र व नपा उपयंत्री द्वय दीपिका खत्री, विनोद पोरवाल व नपाकर्मी सुरेश कुशवाह ने यहां के रहवासियों से पुछताछ की जिन्होने यहां दीवार होने की बात स्वीकारी। जिन्हे समझाईश दी गई वहीं संबधित को पुलिस व नपा अधिकारियों ने दीवार निर्माण की अनुमति दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जीएसटी की दर बढ़ाने का व्यापारियों ने किया विरोध

Thu Dec 30 , 2021
बडऩगर, अग्निपथ। केन्द्र सरकार द्वारा कपड़े पर जीएसटी 5 प्रतिशत से 12 प्रतिशत करने पर कपड़ा व्यापारियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत गुरूवार को धरना प्रदर्शन किया गया व जीएसटी की दर बढ़ाने का पुरजोर विरोध किया गया। कपड़ा व्यवसायियों द्वारा अपनी दुकान बंद कर धरना दिया […]

Breaking News