गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब से 30 देशों में होगा गुरु नानकदेव जी के प्रकाशपर्व कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण

चंडीगढ. श्री गुरु नानक देव जी के 551 वें प्रकाश पर्व को लेकर श्री ननकाना साहिब व श्री करतारपुर साहिब में धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो रहे है। 30 नवंबर को श्री गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। पाकिस्तान के गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब, श्री करतारपुर साहिब और पंजा साहिब में इस अवसर पर कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते है। इस साल कोरोना संक्रमण के चलते सिख संगत पाकिस्तान नहीं जा पा रही है, इसी कारण लोगों की धार्मिक भावना को देखते हुए कनाडा के एक अखबार समूह की ओर से लोगों को इन धार्मिक कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए उपाय किए गए है।

कनाडा के एक समाचार समूह की ओर से बताया गया है कि यह पहली बार होगा कि श्री गुरु नानक देव जी के जन्मस्थान श्री ननकाना साहिब, श्री करतारपुर साहिब और पंजा साहिब में होने वाले तीन दिनों के आयोजनों का सीधा प्रसारण कनाडा, अमेरिका, यूके,ऑस्ट्रेलिया,न्यूजीलैंड और भारत सहित दुनियां के 30 देशों में उपलब्ध रहेगा।

समाचार समूह के रजिंदर सैनी की ओर से बताया गया है कि इस साल कोविड-19 चलते संगत इन पवित्र स्थानों के दर्शन के लिए पाकिस्तान नहीं जा सकेंगी, इस कारण वे अपने घरों में बैठ कर इन गुरुधामों और पवित्र स्थानों के सीधे दर्शन कर सकेंगे। ये सभी समागम लगातार तीन दिनों तक परवासी टेलीविजन चैनल पर दिखाए जाऐंगे। इसके अलावा परवासी टीवी की वेबसाइट और एंड्रायड या आईफोन पर परवासी मीडिया ऐप डाउनलोड कर भी ये सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना वैक्सीन पर मोदी का मंथन: प्रधानमंत्री की जायडस के चेयरमैन पंकज पटेल के साथ बैठक शुरु, डॉक्टर्स और साइंटिस्ट्स भी शामिल

Sat Nov 28 , 2020
अहमदाबाद. कोरोना का कहर लगातार जारी है और अब वायरस की दूसरी लहर ने देश के चपेट में लेना शुरू कर दिया है। इसी के चलते बीच सबकी निगाहें कोरोना वैक्सीन पर टिकी हैं। अहमदाबाद सहित कई शहरों में वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]

Breaking News