10वीं की छात्रा के साथ मौसा ने किया दुष्कर्म

उज्जैन,अग्निपथ। पटेल नगर की एक नाबालिग ने अपने मौसा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वारदात में उसने तीन अन्य रिश्तेदारों को भी लिप्त बताया है। देवास से आए इस मामले में चिमनगंज पुलिस ने केस दर्ज कर रविवार से जांच शुरू कर दी है।

पटेल नगर निवासी 17 वर्षीय किशोरी 10वीं की छात्रा है। उसके मौसा किशोर नायक (30) पालघर देवास में रहते हैं। मौसी के गर्भवती होने पर किशोरी मदद के लिए गई थी। 20 नवंबर को परीक्षा होने पर मौसा नायक बाइक से उसे पेपर दिलवाने लाया और यहीं से बरगलाकर औकारेंश्वर ले जाकर दुष्कर्म कर दिया।

घटना का पता चलते ही परिजन पीडि़ता को लेकर देवास में थाने गए। वहां पुलिस ने जीरो पर कायमी कर 22 नवंबर को मामला चिमनगंज भेज दिया। घटना स्थल यहां का नहीं होने पर मामला झूलता रहा इसी दौरान एसपी के हस्तक्षेप पर 27 नवंबर को पुलिस ने असल कायमी कर रविवार को पीडि़ता को बुलाया।

वह परिजनों के साथ थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। पीडि़ता के परिजनों ने आरोप लगाया कि बेटी के साथ गलत करवाने में उसकी बुआ सरिता, उसके पुत्र चिराग व आरोपी की बेटी पायल भी लिप्त है। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

टोल कर्मी हैे आरोपी, पुलिस ने बाइक जब्त की

पीडि़ता के परिजनों ने बताया कि नायक देवास में टोल नाके पर काम करता है। वारदात के बाद वह भाग गया, लेकिन देवास पुलिस ने वारदात में उपयोग कि बाइक जब्त कर उसके पिता को थाने बैठा लिया। बावजूद वह अब तक हाथ नहीं आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

करोड़ों की लागत से बने फोरलेन की हालत खराब 11 साल में 3 हजार से अधिक दुर्घटनाएं घटित

Sun Nov 29 , 2020
बदनावर (अल्ताफ मंसूरी)। तकनीकी खामियों व उचित संधारण के अभाव में लेबड-नयागांव फोरलेन हमेशा से ही चर्चा में रहा है। कहने को तो यह सरपट दौड़ते वाहन की फोरलेन सडक़ है, लेकिन मुलथान से लेकर लेबड तक मार्ग की हालत इतनी अच्छी नहीं कहीं जा सकती है। पेंचवर्क सही तरीके […]

Breaking News