अगले 10 दिन में बदलने वाले हैं बैंक के यह नियम

बड़ा पेमेंट करने वालों को होगी सुविधा

नई दिल्ली। अगले 10 दिनों में यानी दिसंबर से कैश ट्रांसफर से जुड़े बैंकों के नियम बदल जाएंगे। दरअसल, आरबीआई ने रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) को लेकर नियम में बदलाव किया है। अब लोग 24 घंटे आरटीजीएस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे। ये व्यवस्था आरबीआई को दिसंबर से लागू करनी है। अभी ये सर्विस 24 घंटे काम नहीं करती। आरबीआई के इस फैसले से बड़ी ट्रांजेक्शन या फंड ट्रांसफर करने वाले लोगों और कारोबारियों को फायदा होगा।

दिसंबर से 24 घंटे मिलेगी सर्विस

आरबीआई आरटीजीएस की 24 घंटे की सर्विस दिसंबर से शुरू करेगा। अभी आरटीजीएस की सर्विस सुबह 8 बजे से शाम 7:55 बजे तक ही मिलती है। आरबीआई ने अपनी पिछली मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय पहली बैठक के बाद जारी समीक्षा में कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर ऐसे गिने चुने देशों में होगा जहां 24 घंटे, सातों दिन, बारह महीने बड़े मूल्य के भुगतानों के तत्काल निपटान की प्रणाली होगी। null

क्या होता है आरटीजीएस

आरटीजीएस फंड ट्रांसफर करने की एक तेज प्रक्रिया है। इस सिस्टम के जरिए आप एक बैंक अकाउंट से दूसरे में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। आरटीजीएस में न्यूनतम 2 लाख रुपये फंड ट्रासफर कर सकते हैं। इसमें अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। आरटीजीएस के जरिए तुरंत पैसा पहुंच जाता है।

ये लगते हैं चार्जेस

सुबह 8 बजे से 11 बजे तक आरटीजीएस करने पर कोई चार्ज नहीं  लगता। 11 से 2 बजे तक 2 रुपये और शाम 6 बजे के बाद 10 रुपये चार्ज लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झिंझरकांड के आरोपी शंकर कहार का आलीशान मकान तोड़ा

Sat Nov 21 , 2020
रासुका से छूटे बदमाश का घर भी ध्वस्त किया, पुलिस प्रशासन ने सूची बनाई, बदमाशों में मचा हडक़ंप मचा उज्जैन,अग्निपथ। बदमाशों को नेस्तानाबूत करने की मुहिम शनिवार को भी जारी रही। पुलिस प्रशासन ने झिंझरकांड के फरार आरोपी के आलीशान मकान पर जेसीबी चला कर तोड़ दिया। वहीं रासुका में […]

Breaking News