100 प्रतिशत वैक्सीनेशन की तैयारी, बांटे टोकन

बडऩगर, अग्निपथ। कोरोना की दह्नसरी लहर के खत्म होने की कगार के बाद अब प्रशासन का ध्यान शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन पर आकर टीका है । जिसके लिए प्रशासन द्वारा प्रयास प्रारंभ कर दिये गये है। वहीं आमजन भी टीकाकरण के प्रति सजग हुआ है। टीकाकरण के लिए सेंटर पर लोग पहुंच रहे है। प्रशासन द्वारा टिकाकरण के लिऐ व्यवस्था बनायी जा रही है। आत्मनिर्भर बडऩगर कोविड – 19 मिशन अंतर्गत अधिक से अधिक मात्रा में जल्द से जल्द सभी को कोविड का टीका लगाने के प्रयास जारी है। उसी के चलते जिस भी दुकानदार व्यापारियों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है। उन्हें टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिसके चलते प्रशासक डॉ. योगेश भरसट, तहसीलदार सुरेश नागर व मुख्य नगर पालिका अधिकारी संदेश शर्मा द्वारा टीम के साथ दुकान – दुकान जाकर व्यापारियों को व फुटपाथ पर व्यापार करने वालों को वैक्सीनेशन के लिए टोकन वितरित किये गये है।

गुरूवार को नगर में चार केन्द्रों पर टीकाकरण किया गया। जानकारी देते हुए चिकित्साकर्मी नरेन्द्र पांड्ेय ने बताया कि सेंट थामस हायर सेकेंडरी स्कूल पर 18 प्लस वालों के अंतर्गत 250 लोगों को, बालक उत्कृष्ट विद्यालय पर 249, गांधी चौक स्थित कोविड सहायता केन्द्र पर 234 लोगों को को-वेक्सीन का डोज लगाया गया। वहीं गेंदाबावडी स्थित जैन धर्मशाला पर 59 लोगों कोविशिल्ड का डोज लगाया गया।

इस प्रकार गुरूवार को 792 लोगों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण केंद्र सेंट थॉमस स्कूल का एसडीएम भरसट द्वारा निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान नपा उपयंत्री प्रवीण सिंह परमार, नपा कर्मी रामनाथ पथरोड़, मनोज झाला, राजु सांखला, राजु आचार्य, प्रेषी जैन आदि उपस्थित थे।
लेफ्ट राईट खत्म कर दे, चाहे तो समय कम करें : कोरोना की दूसरी लहर के कमजोर होने के बाद अनलॉक में जहां व्यापार से संबंधित व्यापारियों आदि को राहत महसूस की है, वहीं दुकान खोलने के लेफ्ट-राईट से व्यापारिीयों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जहां कच्चे माल वाले व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है, वहीं कई दुकानदारों पर कार्यरत कर्मचारियों की वजह से दुकानदारों की फजीहत भी हो रही है। जिससे मुनाफा कम व खर्च ज्यादा वाली स्थिति बन रही है। इधर लेफ्ट राईट के चलते प्रशासन को भी रोजाना दुकानें बंद कराने के लिए लेफ्ट राईट करना पड़ रहा है। वहीं आमजन को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसमें ग्राहकों को अलग-अलग दिनों में सामान खरीदने आना पड़ रहा है।

क्योंकि लेफ्ट/राईट के दिन जिस दुकान से सामन खरीदना है व बंद मिलती है तो उसे अगले दिन फिर बाजार में आना पड़ता है। ऐसे में परेशानियां झेल रहे सभी के द्वारा चारों और से लेफ्ट राईट के नियम को खत्म करने की बात कहीं जा रही है। परेशानियां झेल रहे व्यापारियों का कहना है कि समय भले ही कम कर दे पर हमारी परेशानियों भरी लेफ्ट राईट खत्म कर दे।

कोविड सेंटर का क्या होगा

कोरोना की दूसरी लहर का कहर दिन ब दिन खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। जो भयावह स्थिति पैदा हुई थी वह हाल फिलहाल खत्म हुई है। स्थिति को देखते हुए तात्कालिक रूप में बस स्टैंड पर तैयार किये गये कोविड सेंटर पर मरीजों की संख्या उपचार के बाद नगण्य हो चली है। गुरूवार को भी दो ही मरीजों का उपचार इस सेंटर पर चल रहा है जिनके भी आगामी दिनों में स्वस्थ हो जाने पर यह कोविड सेंटर पूर्णत: खाली हो जावेगा। ऐसे में इस सेंटर का क्या किया जायेगा इसको लेकर चर्चाओं में सूगबुगाहट हो रही है। हाल फिलहाल तो इसके बंद/चालु रखने के बारे में प्रशासनिक हल्के से देखते है की बात सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना की तीसरी लहर! केंद्रीय मंत्री की अस्पतालों को नसीहत, ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर बनें आत्मनिर्भर

Fri Jun 4 , 2021
नई दिल्ली। कोरोना महामारी का कहर अभी खत्म नहीं हुआ है। पहली लहर के बाद कोरोना की दूसरी लहर में भी कई लोगों की जान चली गई। अच्छी बात यह है कि पिछले कुछ दिनों में कोरोना महामारी से ग्रसित होने वाले लोगों के आंकड़ों में कुछ कमी आई है। […]

Breaking News