150 से अधिक स्वयंसेवकों ने 112 किलो प्लास्टिक एकत्र किया

उज्जैन, अग्निपथ। भारत सरकार युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा 1 से 31 अक्टूबर 2022 तक राष्ट्र व्यापी स्वच्छ भारत अभियान 2.0 का आयोजन किया जा रहा है। जिसका मुख्य उददेश्य एकल उपयोगी प्लास्टिक का निपटारा तथा इसके दुष्प्रभाव से जन सामान्य को जागरूक कराना हैं।

इसी क्रम में 19 अक्टूबर को उज्जैन जिले की एनएसएस टीम ने चिंतामन गणेश मंदिर के आसपास और मंदिर केम्पस में पोलीथिन बीनकर उसे इक_ा करके जिला पंचायत से समन्वय करके प्लास्टिक को ग्राम पंचायत चन्देसरी को डोनेट किया। चन्देसरी में सेग्रिगेशन शेड पर इस प्लास्टिक को शॉर्टिंग करके एग्रीगेटर के थ्रू रिसाइक्लिंग प्लांट तक पहुंचाया जाएगा।

कुलपति विक्रम विश्वविद्यालय, प्रो. अखिलेश पाण्डे तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक एवं कुलसचिव विक्रम विश्वविद्यालय डॉ प्रशांत पुराणिक द्वारा क्लीन इंडिया कार्यक्रम की कार्ययोजना तैयार की तथा डॉ. प्रदीप लाखरे ,जिला संगठक ,रासेयो जिला उज्जैन एवं डॉ. रमण सोलंकी कार्यक्रम अधिकारी के संयुक्त मार्गदर्शन में गोदग्राम चितांमण में सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्र किया गया।

कार्यक्रम में अनुराधा परमार, अजय श्रीवास्तव, कौर मेडम, विजयाराजे हा. से. स्कूल, प्रो. छाया हार्डिया, बनेसिंह चौहान, दुर्गेश सूर्यवंशी के साथ-साथ स्थानीय सहयोग हेतु सरपंच लक्षिता दागर एवं कार्यपरिषद सदस्य विनोद यादव भी उपस्थित रहें। कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र के किरण माहसके द्वारा अपने दल के साथ सक्रिय भागीदारी की गई। करीब 150 से अधिक स्वयंसेवको ने ग्राम से 112 किलोग्राम प्लास्टिक एकत्र किया तथा स्वच्छ भारत की ग्रामीण इकाई प्रभारी शंकर उपाध्याय को प्लास्टिक जमा किया।

कार्यक्रम सतत् रूप से 1 अक्टूबर से जारी है एवं प्रतिदिन विक्रम विश्वविद्यालय, शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय, शास. जीडीसी महाविद्यालय, भारतीय ज्ञानपीठ महाविद्यालय, लोटि महाविद्यालय, एडवांस कॉलेज के छात्र /छात्राएॅ प्लास्टिक एकत्र कर सहयोग कर रहे है। अभिषेक शर्मा मंदिर प्रशासक चितांमण गण्ेश मंदिर ने छात्रों के कार्यों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चोरी की मोटरसाइकल पर कर रहे थे सफर, दो गिरफ्तार

Wed Oct 19 , 2022
पुलिस चेकिंग के दौरान हाथ आए वाहन चोर, 9 मोटर सायकल बरामद बडऩगर, अग्निपथ। वाहन चैकिंग के दौरान बडऩगर पुलिस के हाथ दो वाहन चोर लग गए। आरोपियों की निशानदेही पर बडऩगर क्षेत्र से चोरी की तीन मोटरसाइकल सहित कुल 9 दो पहिया वाहन बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को […]

Breaking News