नरेंद्र मोदी की सरकार ने अच्छे दिन का वादा किया था आज अच्छे दिन कहां है?

Dewas Congress Janjagran Yatra 04122021

महंगाई-बेरोजगारी केे खिलाफ जनजागरण यात्रा में बोले कांगे्रसी नेता

देवास, अग्निपथ। देश में जब कांग्रेस की सरकार थी और मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तब घरेलू गैस की टंकी का मूल्य 350 रुपये था। आज 1100 रुपए चुका है। 65 रुपये लीटर का पेट्रोल 110 रुपए चुका है। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। युवा साथियों को रोजगार सरकार नहीं दे पाई है।

नरेंद्र मोदी की सरकार ने अच्छे दिन का वादा किया था आज अच्छे दिन कहां है। हर ओर महंगाई की मार से आम नागरिक परेशान है किसान परेशान है युवा परेशान है। आपको सोचना होगा समझना होगा।

यह बात कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को जनजागरण यात्रा के दौरान शहरवासियों से कही। उन्होंने कहा ऐसे अनेक मुद्दे हैं जो आपको मालूम है। बावजूद हम आपको याद दिलाने आए हैं, जगाने आए हैं कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के साथ यूरिया खाद की कमी से आम लोग और किसान परेशान हैं।

जनहित के मुद्दों को लेकर शहर जिला कांग्रेस द्वारा विधायक सज्जनसिंह वर्मा के नेतृत्व एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल गोस्वामी के मार्गदर्शन में आनंद नगर स्थित चौराहे से जनजागरण यात्रा प्रारंभ की गई। तीन वार्डों के आनंद नगर, नई आबादी, कर्मचारी कॉलोनी, महात्मा गांधी कॉलोनी होते हुए माताजी रोड चौराहा पर नुक्कड़ सभा के रूप परिवर्तित यात्रा को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी जन जागरण यात्रा के प्रभारी शौकत हुसैन, पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर ने संबोधित किया। संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया एवं आभार जलील कुरैशी ने माना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाबा के दर्शन अब गर्भगृह से

Sun Dec 5 , 2021
सोमवार को भीड़ बढ़ते ही कंट्रोल रूम से अधिकारी करा देंगे प्रवेश बंद, इस दौरान 1500 रुपए की अभिषेक रसीद चलेगी उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज से बहुप्रीतिक्षित श्रद्धालुओं का प्रवेश गर्भगृह में प्रारंभ हो जाएगा। दो वर्ष से श्रद्धालु इसी व्यवस्था की बांट जोह रहे थे। लेकिन […]

Breaking News