2 बाइक टकराईं, बुजुर्ग महिला की मौत

हादसे

देवास, अग्निपथ। सडक़ हादसे में एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई। जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। बीती रात महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल में महिला को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया।

पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर में शादी समारोह में जाने के लिए बुजर्ग महिला परिजन के साथ बीराखेड़ी से निकले थे। तभी प्रीमियर चौराहा औद्योगिक क्षेत्र में 2 बाइक सामने-सामने से टकरा गई थी। जिसमें एक बाइक पर श्यामूबाई और गीताबाई और लाखन बैठे हुए थे। जिसमें गीताबाई को गंंभीर चोंट लगी थी। जिसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था। बीती रात गीताबाई पति जगन्नाथ उम्र 70 निवासी इंदिरानगर बीराखेड़ी की मौत हो गई। जिला अस्पताल में मृतक महिला का पीएम हुआ। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इधर, मामले में थाना औद्योगिक पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी अन्य वाहन (एमपी 41 एमएस 5192) के चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

बीयर की बोतल महंगी देने का विरोध किया तो पीटा

देवास, अग्निपथ। शराब की दुकान पर बुधवार रात करीब 11.30 बजे दो युवकों की इसलिए पिटाई कर दी कि उन्होंने शराब महंगी देने का विरोध किया था। युवकों के अनुसार बीयर की बोतल 110 रूपए की आती है, जिसे 200 रूपए में बेची जा रही थी। जिसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई।

सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी अनुसार विगत रात्रि को विक्की शर्मा और उसका दोस्त उज्जैन रोड की अंग्रेजी शराब की दुकान पर बियर लेने गए थे। बीयर के मूल्य पर बहस हुई, जिसके बाद मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

सोशल मीडिया पर गाली देने पर की मारपीट, गाडिय़ों में भी तोडफ़ोड़, प्रकरण दर्ज

देवास, अग्निपथ। शहर के नौसाराबाद कॉलोनी में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में 5 लोग घायल हो गए। विवाद में हथियारों का उपयोग भी किया गया। जबकि, कुछ वाहनों में तोडफ़ोड़ की गई। विवाद में एक व्यक्ति को सिर में चोट लगने से इंदौर रेफर किया। जानकारी के अनुसार, बीती रात नौसराबाद कॉलोनी में सोशल मीडिया पर गाली वाला मैसेज भेजने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें जलील खान, फरदीन, सुल्ताना बी, रईश और मकबूल घायल हो गए। फरदीन के सिर में चोट लगी है। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे इंदौर रैफर कर दिया। जबकि, अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है। मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने फरियादी जलील खान (59) की रिपोर्ट पर आरोपी जाबीर सहित 7-8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिदपुर रोड: पेट्रोल पंप कर्मचारी से 6 लाख की लूट

Fri May 13 , 2022
बदमाश कर्मचारी का मोबाइल भी ले भागे महिदपुर रोड, अग्निपथ। समीपस्थ रतलाम जिले की ताल तहसील के ग्राम खारुआकलां में स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप के कर्मचारी के साथ अज्ञात बदमाशों ने शुक्रवार की दोपहर में लूटपाट करते हुए रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गये। अपने साथ हुई घटना […]

Breaking News