ट्रक में कर रहा था अफीम की तस्करी, ड्राइवर गिरफ्तार

8 लाख का माल व ट्रक जब्त किया आगर पुलिस ने

आगर मालवा। मादक पदार्थ अफीम का अवैध रूप से परिवहन करने वाले एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपित के पास से 8 लाख रूपए की अफीम मिली हैं। आरोपित उक्त अवैध पदार्थ जिस ट्रक से ला रहा था, उस ट्रक को भी जप्त किया गया हैं।
एसपी राकेश कुमार सगर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आगर पुलिस को मुखबीर से सुचना मिली थी कि मादक पदार्थ अफीम का परिवहन करते हुए उसे एक ट्रक के माध्यम से लाया जा रहा हैं। पुलिस ने सारंगपुर रोड़ पर गणेश
घाटी के पास सारंगपुर से आते हुए ट्रक को मोहन सिंह पिता नारायण सिंह 28 वर्ष जाति सौंधिया निवासी मदकोटा थाना बड़ौद चला रहा था।
ट्रक में मोहन सिंह ने ड्रायवर सीट के नीचे नीले रंग का झोला रख रखा था। इस झोले में अवैध मादक पदार्थ अफीम रखी हुई थी। जिसे मोहन सिंह किसी को बेचने वाला था। पॉलिथिन की थैली में 2 किलो 885 ग्राम अफीम थी जो 8 लाख रूपए कीमती हैं को जप्त किया गया।

पुलिस ने मामलें में 20 लाख रूपए कीमत का ट्रक भी जप्त किया हैं। कुल 28 लाख रूपए का माल आगर पुलिस ने जप्त किया हैं। आरोपित मोहन सिंह ने अफीम मणीपुर से लाना बताया हैं। गिरफ्तार किए गए मोहन सिंह से इस मामलें में लिप्त अन्य लोगों के सम्बंध में भी जानकारी पुलिस द्वारा ली जा रही हैं। एसपी सगर ने बताया कि एएसपी नवल सिंह सिसौदिया के निर्देशन तथा एसडीओपी मोनिका सिंह के मार्गदर्शन में आगर थाना प्रभारी हरिष जेजूरकर के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी।

पुलिस टीम होगी पुरस्कृृत

टीम में एसआई चंदर सिंह खजुरिया, एएसआई अजय जाट, दरबार सिंह जादोन, प्रधान आरक्षक राधेश्याम कारपेंटर, नरेंद्र सिंह भाटी, सुनिल पटेल, भगवान सिंह, सुब्रोतो शर्मा, आरक्षक दीपक सोलंकी, पवन पांडे, हरिओम नागर, शैलेंद्र सिंह (सायबर सेल), तुफान सिंह व सुनिल नागर की उल्लेखनीय भुमिका रही। एसपी सगर ने टीम को पुरूस्कृत करने की भी घोषणा की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विवाद यात्रा : कजरोटा में पूर्व विधायक के सामने लोगों ने किया यात्रा का विरोध

Sun Feb 19 , 2023
पूर्व विधायक का लोगों को धमकाते हुए वीडियो वायरल धार, अग्निपथ। मध्यप्रदेश में सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने और विकास कार्यों को बखान करने के लिए विकास यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। पूरे प्रदेश की हर विधानसभा मेंं यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन […]

Breaking News