खबरों के उस पार: नाम खराब कर रहे महाकाल का..!

श्री महाकालेश्वर से देश-विदेश में बैठे भक्तों की अटूट आस्था है। लोग बड़े ही श्रद्धा भाव से भूतभावन के दर्शन की लालसा में उज्जैन आते हैं। धार्मिक नगरी उज्जयिनी के प्रति भी इन श्रद्धालुओं के मन में अटूट आस्था है। लेकिन महाकालेश्वर मंदिर के आसपास मौजूद कुछ असामाजिक तत्व भगवान महाकाल और पवित्र नगर उज्जैन का नाम खराब कर रहे हैं।

शनिवार को शहडोल से आए एक युवा दंपत्ति के साथ भी ऐसी ही घटना हुई। जिससे वे उज्जैन शहर के प्रति मन में नाराजगी लेकर यहां से गए। युवा दंपति जब दर्शन के लिए मंदिर की ओर जा रहे थे तभी एक 12-13 वर्षीय बच्चा तिलक लगाने और दक्षिणा के लिए युवती से आगे अड़ गया। युवती व उसके पति द्वारा बार-बार मना करने पर भी वो नहीं माना तो उन्होंने उसे सख्ती से दूर कर दिया। इसके बाद उस बच्चे ने उन्हें गालियां देना शुरू कर दी। बाद में बच्चे का पिता भी प्रकट हो गया और इनसे अभद्रता करने लगा।

शिकायत महाकाल थाने तक पहुंची तो इन आवारा तत्वों की मदद के लिए मंदिर के एक पुजारी भी पहुंच गए और माफी मांगने का ड्रामा कर बच्चे व उसके पिता को बचाने के लिए तिकड़मे लगाने लगे। महाकाल मंदिर के आसपास ऐसे कई लोग हैं जो भिखारी, तिलक लगाने वाले, दर्शन कराने वाले आदि की वेशभूषा में घूम रहे हैं और भक्तों से अभद्रता कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हेलीपेड पर...वाहन को रोकते ही मंत्री हुए आगबबूला!

Sat Jul 10 , 2021
एडीएम और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मामला संभाला उज्जैन, अग्निपथ। आज प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल का आगमन होने वाला था। उसके पहले की यह घटना है। हेलीपेड पर सभी आलाधिकारी मौजूद थे। तभी प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री का काफिला आकर रुका। उनके वाहन को अंदर जाने से रोक दिया […]

Breaking News