भास्कर समूह के देशभर में फैले कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर इनकमटैक्स विभाग की इंवेस्टिगेशन टीम ने की बड़ी कार्रवाई…।

भोपाल। मध्यप्रदेश के भास्कर समूह के देशभर में फैले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर गुरुवार सुबह इनकम टैक्स विभाग (आइटी) ने बड़ी कार्रवाई की है। आइटी की इन्वेस्टिगेशन विंग (Investigation Wing) ने मीडिया समूह के अलावा करीब 40 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर यह कार्रवाई की है। इन प्रतिष्ठानों में मॉल, फैक्ट्री, ज्वेलरी, नमक, माइनिंग, रियल स्टेट आदि व्यवसाय शामिल हैं। यह कार्रवाई भोपाल, जयपुर और अहमदाबाद समेत आधा दर्जन स्थानों पर जारी है।

भोपाल के ई-1 अरेरा कॉलोनी स्थित भास्कर के मालिक अग्रवाल बंधुओं यानि भास्कर के चेयरमेन सुधीर अग्रवाल, गिरीश और पवन अग्रवाल के घर सहित भास्कर के प्रमोटर्स के आवास और दफ़्तरों पर भी आइटी की टीम पहुंची। वहीं प्रेस काम्पलेक्स स्थित दफ्तर पर भी आयकर विभाग की टीम ने सुबह ड्यूटी पर आए कर्मचारियों को बाहर ही रोक दिया। इसके लिए सर्च टीम का सहयोग सीआरपीएफ़ और स्थानीय मध्य प्रदेश पुलिस कर रही है।

भास्कर समूह (Dainik Bhaskar Group) के देशभर में फैली कई कंपनियों पर आयकर विभाग (Income Tax Department) ने गुरुवार को एक साथ छापे मारे हैं। आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन टीम भोपाल मुख्यालय समेत पांच राज्यों में आधा दर्जन स्थानों पर मौजूद हैं। इस छापेमारी में स्थानीय पुलिस की भी मदद ली गई है। इन छापों को दिल्ली और मुंबई की टीम संचालित कर रही है। छापे की सूचना के बाद कर्मचारियों को घर से काम (Work From Home) करने के लिए कहा गया है।

राजस्थान में भी छापे जारी
उधर, आयकर विभाग ने भास्कर समूह के राजस्थान स्थित दफ्तर पर भी छापे मारे हैं। जयपुर में जेएलएन मार्ग स्थित मुख्यालय पर टीम पहुंची है। जयपुर हेड आफिस पर कार्रवाई चल रही है। यहां आयकर विभाग के करीब 35 अधिकारी दस्तावेजों की छानबीन कर रहे हैं।

डीबी कॉर्प के शेयर गिरे

डीबी कार्प लिमिटेड (Db Corp Ltd) के शेयर पर भी गुरुवार सुबह छापा पड़ने का असर देखने को मिला। इसके शेयर 3.62 प्रतिशत गिरकर 105.20 पर आ गए। डीबी कॉर्प का कार्पोरेट आफिस मुंबई में है। रजिस्टर्ड आफिस अहमदाबाद में हैं, मुख्यालय भोपाल में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल मंदिर परिसर की खुदाई में मिली मानव हड्डियां

Thu Jul 22 , 2021
पुरातत्व वेत्ता ने मुगलकालीन होने की बात कही, पुजारी ने कहा- साधु संत की समाधियों के भी हो सकते हैं अवशेष उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर मंदिर परिसर में चल रही खुदाई के दौरान मानव हड्डियां मिलने से पुरातत्ववेत्ता ने यह अवधारणा पेश की है कि यह मुगलकाल में हुए नरसंहार के […]

Breaking News