बस को पीछे से बस ने मारी टक्कर, 2 की मौत, 18 से अधिक घायल

bus accident Dewas

देवास। जिले के टोंक खुर्द थाना के अंतर्गत एबी रोड पर ग्राम चिड़ावद के पास शुक्रवार रात करीब 11 बजे दो बस में टक्कर होने से दो युवकों की मौत हो गई। वहीं 18 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। हादसा तब हुआ जब मुडऩे के लिए एक बस का ब्रेक लगाया तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार दूसरी बस उसमें जा घुसी।

पुलिस के अनुसार अशोक ट्रेवल्स की बस इंदौर से झांसी जा रही थी। चिड़ावद के पास बस ड्राइवर ने जैसे ही ब्रेक लगाकर टर्न लिया वैसे ही पीछे से आ रही सूरत से कानपुर जा रही सिमरन ट्रेवल्स की बस ने उसे टक्कर मार दी। दोनों बस स्लीपर कोच थी। टक्कर के बाद दोनों बसों के यात्रियों में घबराहट व हल्ला मच गया। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों और अन्य वाहन चालकों ने बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में हेमंत योगी पिता जयकुमार योगी उम्र 28 वर्ष निवासी शिवपुरी व रविराज कुशवाह पिता राजेंद्र कुशवाह उम्र 25 वर्ष निवासी कानपुर की मौत गयी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद दोनों बसे सडक़ के नीचे उतर गई वही हादसे के बाद दोनों बसे की लाइट भी बंद हो गयी। जिसके बाद बस में सवार यात्री की घबराहट और बढ़ गयी, लोगों ने मोबाइल की फ़्लैश लाइट की रोशनी की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे के बाद बसों को क्रेन की मदद से सीधा कर रोड पर आवागमन चालू किया गया।हादसे के बाद राजमार्ग पर काफ़ी देर तक जाम की स्थिति बनी जिसे पुलिस ने दूरस्थ करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्राणघातक हमले के दोषियों को 7 वर्ष का सश्रम कारावास

Sat Jul 24 , 2021
देवास। सवा तीन साल पुराने प्राणघातक हमले के आरोपियों को न्यायालय ने दोषी करार देते हुए सात साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। जिला अभियोजन अधिकारी राजेन्द्र खाण्डेगर द्वारा बताया गया कि फरियादी लैबर कान्ट्रेकर धीरज सिंह गुर्जर 08.03.17 को अपने लडक़े मयंक व दीपक के साथ निर्मला […]

Breaking News