पहले टंकी गायब की फिर दो दिन बाद किया चोरी का नाटक

गुमराह करने के लिए मशीन से कटवाए ताले, मैनेजर सहित तीन रिमांड पर

उज्जैन,अग्निपथ। इंदौर रोड गोदाम से हुई लाखों रुपए की गैस टंकी चोरी में रोचक जानकारी सामने आई है। साजिशकर्ता मैनेजर ने टंकी पहले ही गायब कर दी थी। लेकिन पुलिस को गुमराह करने के लिए मशीन से ताले कटवाकर दो दिन बाद चोरी होने की नोटंकी की। नानाखेड़ा पुलिस ने मैनेजर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

वेदनगर निवासी परमानंद सिंह की शक्ति गैस एजेंसी पर सांवेर रोड निवासी जितेंद्र पिता मदनलाल चौधरी (40)20 साल से नौकरी कर रहा था। वह कर्जा होने पर कुछ समय से टंकी चुराकर हॉकर ग्राम मालाखेड़ी निवासी ईश्वर पिता छतरसिह राजपूत (30)के द्वारा बेच रहा था।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी मास्टर माइंड मैनेजर (बाएं से तीसरा)।

गायब की करीब 50 टंकी की धांधली छिपाने के लिए जितेंद्र ने चोरी की योजना बनाई। इसी के चलते 27 जुलाई को जितेंद, चौकीदार प्रकाश पिता मोहनलाल मालवीय (55) निवासी मेंडिया का सांईबाग कॉलोनी के नरेंद्र पिता मेहरबानसिंह राठौर (35)आयशर गाड़ी में 174 टंकी ले गए।

वह गोदाम के तीन ताले नागझिरी से कटवा लाया। 29 जुलाई की रात चौकीदार प्रकाश पिता की बीमारी का बहाना बनाकर चला गया। इस दौरान जितेंद्र गोदाम पहुंचा और टंकिया बिखेरकर कटे ताले पटक गया। सुबह प्रकाश ने मालिक को सूचना दे दी। जितेंद्र भी पहुंचा और पूर्व में गायब की टंकी जोडक़र 223 चोरी होना बता दी।

खरीददार को चोरी का पता नहीं

सीएसपी वंदना चौहान ने बताया कि ईश्वर सांवेर में हाकर है। इसलिए वह एक गैस एजेंसी को टंकी बेंचता था। एजेंसी संचालक को चोरी की जानकारी नहीं थी। वहां से 174 टंकी बरामद हो गई। 50 टंकी का पता लगाने के लिए जितेंद्र, नरेंद्र व ईश्वर को सोमवार तक के लिए रिमांड पर लिया है।

ऐसे हुआ खुलासा

टीआई ओपी अहीर के अनुसार वारदात के दिन ही चौकीदार के पिता का बीमार होना खटका। ताले के कटे कुंदो पर जंग से साजिश की बू आई। बाद में टंकियों का रिकार्ड लेकर आए जितेंद्र को नजरे चुराता देख शक पक्का हो गया। इस पर रिकार्ड में गड़बड़ी देख सख्ती से पूछा तो राज खुल गया।

कारोबारियों ने किया स्वागत

दो दिन में चोरी का खुलासा करने पर सीएसपी चौहान, टीआई अहीर, एसआई भंवरसिंह निगवाल, एएसआई सुनील गौड़, प्रआ. भंवर लाल यादव, अनिल आर्य, वीरेंद्र शर्मा, आरक्षक मुकेश मालवीय, पुष्पराज सिंह व राजेद्र का आधा दर्जन गैस एजेंसी के संचालकों ने कंट्रोल रूम पहुंचकर स्वागत कर मिठाई बांटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर चंदेल सेवानिवृत्त

Sun Aug 1 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। ट्रैफिक पुलिस में सेवाभावी के रूप में चर्चित उपनिरीक्षक विजयसिंह चंदेल शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्ति के मौके पर शॉल, श्रीफल व पुष्पमालाओं से उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर अ.भा.क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिलसिंह चंदेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ठा. हरदयाल सिंह, एनपी सिंह बिसेन, […]
Traffic SI Chandel Retiered

Breaking News