गोवर्धनधाम उद्यान मेें 51 तरह के सुगंधित पौधे रोपे 

उज्जैन। श्री गोवर्धनधाम रहवासी कल्याण समिति की महिला विंग द्वारा गोवर्धनधाम कॉलोनी के उद्यान में सुगंधित पौधों का रोपण किया गया। महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव ने यह आयोजन किया।

इस दौरान उद्यान में अलग-अलग प्रकार के 51 पौधें रोपे गए। इस अवसर पर महिला विंग की पदाधिकारी कीर्ति मोढ़, नीना भाटी, पुष्पा मंत्री, सीमा माहेश्वरी, मनोरमा माहेश्वरी, अलका चित्तौडा आदि भी उपस्थित थी। सभी महिलाओं ने भी पौधें रोपे। पौधारोपण करने से पूर्व इन पौधों का विधिवत पूजन किया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री गोवर्धनधाम रहवासी कल्याण समिति के अध्यक्ष इकबालसिंह गांधी, संरक्षक प्रकाश चित्तौड़ा, सुरेश मोढ़, अशोक भाटी, अशोक गुप्ता, सुनिल माहेश्वरी, दिनेश रावल, केशव बजाज, कैलाश मुन्दड़ा, लीलाराम चंदनानी सहित कई गणमान्य रहवासीगण भी उपस्थित थे। संचालन समिति के सचिव उमेश गुप्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसान का आरोप-भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ने पैसे लेकर नहीं किया काम

Tue Aug 3 , 2021
उज्जैन। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ने जमीन के नक्शे की गड़बड़ी को ठीक कराने के लिए पचास हजार रुपए ले लिए थे, लेकिन आज तक काम नहीं किया। अब पैसे भी नहीं दे रहे हैं और धमका रहे हैं। यह आरोप गांव रामबालोदा के किसान दौलतसिंह और लाखन सिंह […]

Breaking News