मंगलनाथ रोड पर भट्टा मालिक की संदिग्ध मौत

उज्जैन,अग्निपथ। मंगलनाथ रोड स्थित ईंट भट्टे पर शुक्रवार को एक युवक की नग्न हालत में लाश मिली है। मामले में चिमनगंज पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक पीपलीनाका निवासी अजय पिता गणपतलाल प्रजापत (41) गुरुवार रात मंगलनाथ रोड स्थित अपने ईंट भट्टे पर गया था। सुबह उसका शव नग्न हालत में भट्टे की एक टॉपरी में मिला है। अजय के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है, संभवत: मौत हार्ट अटैक से हुई है, लेकिन शव की स्थिति को देखते हुए पोस्टमार्टम करवाया है, रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सूत्रों के मुताबिक अजय हाईपॉवर गोली खाता था, जिससे अटैक की संभावना रहती है। पुलिस मामले में एक महिला व अजय के दोस्त सी भी पूछताछ करेगी।

खाई में गिरे ट्रैक्टर के नीचे दबा ड्रायवर, मौत

उज्जैन, अग्निपथ। सरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली गुरुवार देर रात खाई में जा गिरी। ट्रैक्टर के नीचे दबने से ड्रायवर लहूलुहान हो गया। उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

अस्पताल पुलिस चौकी ने बताया कि देर रात झारडा थाना क्षेत्र से गंभीर हालत में कैलाश पिता चेना मालवीय (50) को लाया गया था। डॉक्टरों ने उसे उपचार के लिये भर्ती किया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंच चुके थे। जिन्होंने बताया कि कैलाश आगररोड खिलचीपुर नाके का रहने वाला है। वह ट्रैक्टर-ट्राली चलाता था। झारडा क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य में ठेकेदार कुलदीप शर्मा के साथ एक साल से काम कर रहा था।

गुरुवार रात ट्राली में सरिये भरकर झारडा जा रहा था। कचनारिया फंटे पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होने पर खाई में गिर गया था। जिसके नीचे दबने से घायल हुआ था। ठेकेदार ने घटना की सूचना उन्हें दी थी। कैलाश 2 बच्चों का पिता था। चौकी पुलिस के अनुसार मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। जांच झारडा थाना पुलिस को सौंपी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गीता कॉलोनी से चोरी कार आलीराजपुर में चल रही थी

Fri Aug 6 , 2021
नाबालिग पकड़ाया, दो बदमाशों की तलाश उज्जैन,अग्निपथ। गीता कॉलोनी से करीब 20 दिन पहले चोरी हुई कार शुक्रवार को आलीराजपुर से बरामद हो गई। मामले में जीवाजीगंज पुलिस एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है, लेकिन उसके दो साथी हाथ नहीं आ सके। टीआई गगन बादल ने बताया कि अवंतिपुरा निवासी […]

Breaking News